उन्नाव में सुबह 5 बजे आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या- 241 के पास फॉरच्यूनर कार का टायर अचानक फट गया। इससे वह बुरी तरह से अनियंत्रित हो गई। घना कोहरा होने की वजह से पीछे से आ रही गाड़ी को फॉरच्यूनर नहीं दिखी और दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह डैमेज हो गई। कार डिवाइडर से जा भिड़ी और फॉरच्यूनर सवार चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया। हादसा बांगरमऊ में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, आकाश के रूप में हुई है। सभी गाजियाबाद के रहने वाले थे। जबकि चौथे व्यक्ति का नाम और पता अभी तक पता नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण टायर फटना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अज्ञात वाहन की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि हादसे के सही कारणों और अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
https://ift.tt/gUs3fbl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply