DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उदयप्रताप सिंह फिरोजाबाद भाजपा के जिला अध्यक्ष बने:कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत

फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व ने उदय प्रताप सिंह को पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय पर उदय प्रताप सिंह को बधाई दी। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करके और मजबूत करेंगे। वह पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना पूरा योगदान देंगे। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जयजी पाराशर, द्विजेन्द्र विक्रम सिंह परमार और मनप्रीत सिंह कीर सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। पुनर्नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


https://ift.tt/1VYBoqW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *