DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उत्तराखंड महापरिषद की आमसभा, समीक्षा बैठक:भविष्य के कार्यक्रम भव्य बनाने पर चर्चा, नई कार्यकारिणी का गठन

उत्तराखंड महापरिषद की महत्वपूर्ण आम सभा और समीक्षा बैठक आयोजित हुई। यह बैठक पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय उपवन, गोमती तट पर किया गया। इसमें भविष्य के कार्यक्रमों को और अधिक भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। संयोजक दीवान सिंह अधिकारी ने बैठक की रूपरेखा रखी।अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत और महासचिव भरत सिंह बिष्ट ने महोत्सव 2025 की सफलता के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। कोषाध्यक्ष केएस चुफाल ने महोत्सव के आय-व्यय का ब्योरा दिया।आंकड़ों के अनुसार दस दिवसीय महोत्सव में करीब 2500 कलाकारों ने मंच पर प्रस्तुतियां दीं।युवा वर्ग की सबसे अधिक भागीदारी रही।एक लाख से अधिक दर्शकों ने कार्यक्रमों का आनंद लिया।150 से अधिक स्टॉल लगे।प्रत्येक स्टॉल से औसतन 20 हजार रुपए प्रतिदिन का कारोबार हुआ।दस दिनों में तीन करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार दर्ज किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन समीक्षा बैठक के बाद आम सभा में 51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।चुनाव अधिकारी महेश पांडेय ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया। सबसे पहले अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। पूर्व कार्यकारिणी के कार्यकाल की सभी ने सराहना की। आम सभा ने उसी टीम को पुनः नेतृत्व सौंपने की इच्छा जताई। प्रस्ताव दीवान सिंह अधिकारी ने रखा। समर्थन मंगल सिंह रावत और महेश चंद्र सिंह रौतेला ने किया।आम सभा ने हरीश चंद्र पंत को पुनः अध्यक्ष चुना। भरत सिंह बिष्ट को फिर महासचिव निर्वाचित किया गया। इन लोगों को नई जिम्मेदारी मिली नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में भवान सिंह गर्ब्याल मुख्य संयोजक बने। दीवान सिंह अधिकारी और हेम चंद्र सिंह संयोजक बनाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत बने। कई उपाध्यक्ष, सचिव, संगठन सचिव, सांस्कृतिक सचिव और मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। कोषाध्यक्ष केएस चुफाल और सह-कोषाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट बनाए गए। चुनाव अधिकारी महेश चंद्र पांडेय ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा नई टीम उत्तराखंड समाज के लिए एकता और गौरव का प्रतीक बनेगी। नव-निर्वाचित 51 सदस्यीय कार्यकारिणी से संगठन, संस्कृति और समाजसेवा को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।


https://ift.tt/h6QHAOK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *