उत्तराखंड के ITBP जवान की बरेली में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद आज उसका बागेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया है। जवान ITBP में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। जवान की पहचान गोकुल सिंह (56) के तौर हुई है। ITBP ने सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी। बेटे पवन ने गोकुल सिंह को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार बागेश्वर स्थित सरयू-गोमती संगम पर किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। गोकुल सिंह का रिटारयमेंट 4 साल बाद था। सिलसिलेवार ठंग से पढ़िए पूरी खबर… ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी ITBP से मिली जानकारी के अनुसार, गोकुल सिंह की पोस्टिंग थर्ड बटालियन भखारा कैंप, बरेली में तैनात इंस्पेक्टर के पद पर थी। मंगलवार को वे ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान उनके सिर में तेज दर्ज हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर गोकुल सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय मंगल सिंह धपोला के पौत्र और प्रताप सिंह के पुत्र थे। इसके बाद आईटीबीपी थर्ड बटालियन भखारा कैंप की टीम उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार को उनके पैतृक गांव चौरा लेकर पहुंची। मृतक के दो बच्चे हैं इसके बाद पार्थिव शरीर को बागेश्वर स्थित सरयू-गोमती संगम पर अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। यहां इंस्पेक्टर संजीव शर्मा के नेतृत्व में आईटीबीपी जवानों की टुकड़ी ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने अपने सहकर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटे पवन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इंस्पेक्टर गोकुल सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र (पवन) और एक बेटी (मीनाक्षी) को छोड़ गए हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। उनके आकस्मिक निधन से परिवार गहरे सदमे में है। उनके पैतृक गांव चौरा सहित पूरे बागेश्वर जनपद में शोक व्याप्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
https://ift.tt/Tu6xjQc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply