DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इरम पब्लिक कॉलेज में गुडलक और विदाई समारोह:छात्रों ने सीनियर्स का यादगार फेयरवेल, शिक्षकों ने किया मार्गदर्शन

लखनऊ के इन्दिरा नगर स्थित इरम पब्लिक कॉलेज में की-सेकेंडरी छात्रों के लिए गुडलक समारोह और सीनियर सेकेंडरी छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में हुए इस कार्यक्रम में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर छात्रों द्वारा सीनियर छात्रों और शिक्षकों के तिलक स्वागत से हुई। इसके बाद छात्रों ने लघु नाटक, गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफलता के लिए निरंतर मेहनत करना आवश्यक इस अवसर पर सचिव ख्वाजा सैफी यूनुस ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य तय करना और निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। उन्होंने सोशल मीडिया के दौर में मेहनत के जरिए अपनी प्रतिभा साबित करने पर जोर दिया। निदेशक ख्वाजा फैज़ी यूनुस ने अनुशासन को जीवन की सबसे बड़ी ताकत बताया, जो सफलता की ओर ले जाती है। प्रबंधक डॉ. ख्वाजा बज्मी यूनुस ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। प्रधानाचार्या सहर सुल्तान ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद साक्षी राजपूत को मिस इरम पब्लिक कॉलेज और अमित शर्मा को मिस्टर इरम पब्लिक कॉलेज का खिताब प्रदान किया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित कर रही है, ताकि आर्थिक कारण किसी छात्र की पढ़ाई में बाधा न बनें। छात्रों को खिताबों देकर सम्मानित किया गया चीफ अकादमिक हेड ज़रीन अब्बास ने कहा कि विद्यालय छात्रों के सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर है। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को उनके वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर ‘प्राइड ऑफ बैच 2026’, ‘एपिस्टोम’, ‘मिस्टर एक्सीलेंस’ और ‘सांस्कृतिक व्यक्तित्व’ जैसे खिताबों से सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।प्रधानाचार्या सहर सुल्तान ने इरम एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक डॉ. ख्वाजा बज्मी यूनुस, निदेशक केएस फैजी यूनुस और सचिव केएस सैफी यूनुस का बुके देकर स्वागत किया।


https://ift.tt/YckrdqU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *