10 वाला बिस्कुट कितने का…REEL से मशहूर मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर झारखंड की महिला ने गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा- शादाब ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। एक साल तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान घर के सारे काम कराए। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता। इससे तंग आकर सुसाइड करने का मन बना चुकी थी, लेकिन मेरे पति ने मेरा दर्द समझा और मुझे शादाब जकाती के खिलाफ लड़ने के लिए खड़ा किया। इस मामले को लेकर महिला शुक्रवार सुबह एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की गई थी, जहां से फटकार लगने के बाद इंचौली पुलिस ने 2 दिन पहले मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, चांदनी उर्फ तबस्सुम की भी मुश्किल बढ़ती दिखाई दे रही है। उसके मकान मालिक ने मकान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। पहले महिला के बारे में जानिए
मूलरूप से झारखंड की रहने वाली यह महिला चांदनी उर्फ तबस्सुम है, जो साल 2017 में मेरठ आकर रहने लगी थी। महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक सोनू प्रजापति से लव मैरिज की थी, जिस कारण उसे गांव छोड़ना पड़ा। यहां आकर वह इंचौली में रहने लगी और यूट्यूब पर रील बनाने लगी। उसका पति बैट्री का काम करता था, जो अकसर बाहर ही रहता था। परिवार में उसका एक बेटा भी है। अब जानिए कैसे जुड़ी जकाती से
चांदनी उर्फ तबस्सुम ने बताया- फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात इंचौली निवासी शादाब जकाती से हुई। सोशल मीडिया के जरिए वह उससे मिली थी। उसकी रील देखने के बाद शादाब ने उसे अपने साथ काम करने के लिए राजी कर लिया। वह अपनी रील में उसे रखता। काफी रील उसकी ऐसी हैं, जिसमें वह शादाब जकाती के साथ है।
बंधक बनाकर रखने का आरोप
चांदनी का कहना है कि शुरुआत में उसे लगा कि वास्तव में शादाब जकाती उसकी मदद करना चाहता है, इसलिए अपने घर पर भी काम दिया है। लेकिन धीरे-धीरे वह उसकी हरकतों को समझने लगी। शादाब ने मुझे एक साल से बंधक बनाकर रखा। घर के सारे काम कराने लगा। एक दिन विरोध करने पर उसने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। यहां तक कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है। वह बहुत डर गई। इसका फायदा उठाकर शादाब और उसका परिवार शोषण करने लगा। आत्महत्या की भी बना ली योजना
चांदनी ने बताया- मैं पिछले एक साल से उत्पीड़न झेलती आ रही थी। 15 जनवरी को सारी हदें पार हो गईं। शादाब जकाती की पत्नी साजिया ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करना शुरु कर दिया। यहां तक कहा कि वह उसे बदनाम कर देगी। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया, जिसके निशान शरीर पर हैं। मैं मरने का मन बना चुकी थी, लेकिन मेरे पति को एहसास हो गया। पति को सबकुछ बताया और फिर इंचौली से निकल आए। अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप
चांदनी उर्फ तबस्सुम का कहना है कि शादाब ने मेरे जैसी काफी महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और तरह तरह से उनका शोषण किया। कोई उसके विरोध का साहस नहीं जुटा पा रही थी, लेकिन वह अपनी लड़ाई खुद लड़ेगी। उसका आरोप है कि वीडियो बनाने के नाम पर शादाब जकाती केवल अश्लील कंटेंट तैयार करने वाला छपरी है। वह बोली- इरम के साथ भी यही सब हुआ है, लेकिन उसको पैसे देकर शादाब जकाती शांत कराता रहा है। मोटिवेशनल वीडियो के नाम पर शोषण
चांदनी उर्फ तबस्सुम का आरोप है कि शादाब जकाती मोटिवेशनल वीडियो के नाम पर केवल शोषण करता है। उसकी वीडियो को देखा जाए तो हकीकत सबके सामने आ जाएगी। अपनी पत्नी होते हुए वह दूसरी महिलाओं को वीडियो में शामिल करता है और मौका पाकर उनका शोषण करता है। वह डरती थी कि विरोध करेगी तो परिवार को मरवा देगा, लेकिन अब उसका पति साथ है। वह शादाब जकाती को सजा दिलाकर ही रहेगी। इस मामले में महिला की तरफ से इंचोली थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद दरोगा ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर पीड़िता को भगा दिया था। पुलिस के अफसरों से की शिकायत
शुक्रवार सुबह पीड़िता चांदनी उर्फ तबस्सुम इस मामले में पुलिस ऑफिस पर अफसरों से मिलने पहुंची। फरियाद सुन रहे अफसर को उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद वहां मौजूद अफसर ने इंचोली पुलिस को फटकार लगा दी। वहीं से पीड़िता को थाने भेजा गया। इसके कुछ देर बाद ही FIR दर्ज कर ली गई। पीड़िता चांदनी को धमकी मिलनी शुरू
SSP ऑफिस पहुंची चांदनी बहुत डरी हुई थी। पति और बेटा भी साथ में था। उसने बताया कि शादाब जकाती के खिलाफ खड़े होने के बाद उसे तरह-तरह से धमकियां मिलने लगी हैं। जिस मकान में वह किराए पर रहती है, उसके मालिक ने भी उसे मकान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। उसे डर है कि शादाब जकाती उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान न पहुंचा दे। चांदनी बोली- धमका रही थी इंचोली पुलिस
एसएसपी ऑफिस पहुंची चांदनी ने बताया कि शादाब ने जो धमकी दी थी अब वह सच प्रतीत हो रही है। उसने कहा था कि वह कहीं भी चली जाए उसकी सुनवाई नहीं होगी। थाना पुलिस उसकी जेब में है। जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी कार्रवाई करने के बजाय उसे ही धमकाने लगे। उन्होंने शादाब जकाती को शरीफ ही बता दिया। उसे डर है कि शादाब उसे जान से ना मरवा दे। पीड़िता चांदनी की शादाब के साथ ढेरों रील
अफसरों को दिखाने के लिए चांदनी अपने साथ मोबाइल में कुछ रील्स भी लेकर आई थी, जो उसने आरोपी शादाब जकाती के साथ बनाई थी। कई रील में वह शादाब जकाती की पत्नी बनी थी। इसके अलावा उसने अपनी प्राइवेट रील्स भी दिखाई जो वह लंबे समय से खुद ही बनती आ रही थी। उसने यह सारी रील्स भी इंचोली पुलिस को उपलब्ध कराई है। इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया- एक महिला की तरफ से थाने आकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ तहरीर दी गई थी। महिला काफी गंभीर आरोप लगा रही है। FIR दर्ज कर ली गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है। कौन हैं शादाब जकाती?
शादाब जकाती, मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे क्रिकेट के शौकीन हैं। पहले सऊदी अरब में ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। अब वे सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं। शादाब का एक वीडियो ’10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी…’ हिट हो चुका है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं।
अब उस वीडियो के बारे में जानिए, जिसके लिए शादाब गिरफ्तार हुए थे
शादाब जकाती का जो वीडियो विवादों में था, उसमें वह एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे। वीडियो में शादाब, एक परचून की दुकान पर बैठे हैं। सामान लेने एक बच्ची आती है। जब जकाती पैसे मांगते हैं तो बच्ची कहती है कि पैसे मम्मी आकर देगी। वह बच्ची से अभद्र कमेंट करते हैं। फिर वह उससे उसकी मां की सुंदरता पर कमेंट करते हैं। वीडियो में वह कहते दिख रहे कि जब ये इतनी खूबसूरत है तो इसकी मम्मी कितनी खूबसूरत होगी। इसके बाद वह उस बच्ची के घर पहुंचते हैं। आवाज देने पर घर का दरवाजा एक महिला खोलती है। महिला से कहते हैं- तुम्हारी बच्ची सामान लेकर आई थी। अब तुम पैसे क्या दोगी? एक KISS ही दे दो। इसी बीच एक अन्य महिला के साथ बाहर आती है। बच्ची जकाती से कहती है- अंकल मेरी मम्मी ये हैं, जो मेरे साथ हैं। इसके बाद जकाती पैसे मांगने लगते हैं।
——————— ये खबर भी पढ़ें – ‘शादाब जकाती संग रहती है पत्नी, मुझे जान का खतरा’:मेरठ में थाने पहुंचा पति, इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोया यूपी में मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार शादाब साथ काम करने वाली महिला कलाकार इरम की वजह से मुश्किलों में हैं। इरम के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनू गुरुवार को इंचौली थाने पहुंचे और छाती पीट-पीटकर रोने लगे। पुलिस के सामने शादाब और इरम को लेकर बड़े-बड़े दावे किए। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी ज्यादा वक्त शादाब के साथ बिताती है। दोनों कई-कई दिन साथ रहते हैं। दोनों मिलकर मुझे मारना चाहते हैं। इसलिए पुलिस मेरी मदद करे। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/zETuBCy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply