DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इतनी भी क्या जल्दी है रैली को हरी झंडी दिखाई:परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का श्रावस्ती में हुआ शुभारंभ, ऑनलाइन माध्यमों से भी होगा कैंपेन

श्रावस्ती में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान ‘इतनी भी क्या जल्दी है’ का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था द्वारा चलाया जा रहा है। यह अभियान 27 नवंबर, 2025 से 26 फरवरी, 2026 तक चलेगा। इसके तहत जनपद के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए परिवार नियोजन पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, हैंडबिल्स का वितरण और वैन से जिंगल्स बजाकर संदेश फैलाया जाएगा। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह सोशल बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन (एस.बी.सी.सी.) कैंपेन ‘उम्मीद परियोजना’ के तहत संचालित हो रहा है। इसका उद्देश्य सही उम्र में विवाह, पहले बच्चे में देरी, दो बच्चों के जन्म में अंतर और आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली के सही उपयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के लिए परिवार नियोजन पर आधारित पोस्टर, हैंडबिल्स, चार लघु फिल्में और जिंगल्स तैयार किए गए हैं। इन्हें सभी स्वास्थ्य इकाइयों में प्रदर्शित किया जाएगा। जानकारी का प्रसार ऑनलाइन माध्यमों जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर, फेसबुक और ऑफलाइन माध्यमों जैसे होर्डिंग्स के जरिए भी किया जाएगा। इस अवसर पर डीईआईसी मैनेजर प्रतीक शाक्य, पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था के राज्य प्रतिनिधि बी.के. जैन, जिला प्रतिनिधि आनंद कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


https://ift.tt/TKnsxCm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *