DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इटावा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज:घना कोहरा के चलते थमी वाहनों की रफ्तार, सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित

इटावा जिले में दिसंबर के मध्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार रात से घना कोहरा छाना शुरू हो गया, जो सोमवार सुबह भी जारी रहा। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह पूरे इटावा जिले में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों और खुले क्षेत्रों में दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई। ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय लोगों को अधिक ठिठुरन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। 5 तस्वीरें देखिए… कोहरे और बढ़ती ठंड ने सुबह के जनजीवन को प्रभावित किया। लोग देर से अपने घरों से बाहर निकले। स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी सड़कों पर धीमी गति और अत्यधिक सावधानी के साथ गाड़ी चलानी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय घना कोहरा बना रह सकता है। तापमान में और गिरावट की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।


https://ift.tt/jJEnYf1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *