इकाना में 17 दिसंबर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कोहरे के कारण रद्द हो गया था। उस दिन मैच देखने पहुंचे दर्शकों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो गुस्सा कर रहे हैं। कहते दिखे- डाल दो इसका वीडियो सोशल मीडिया पर। 2500 रुपए लेकर धूल वाली कुर्सी दे दी। यह 2 पैसे की भी नहीं है। बहुत घटिया मैनेजमेंट है। नाराज दर्शकों ने इकाना स्टेडियम मैनजमेंट, यूपीसीए और बीसीसीआई के लिए कहा- दिस इज द वर्स्ट थिंग। इसी वीडियो को पूर्व सीएम अखिलेश यादव शेयर करते हुए लिखा- यह ऊंची कुर्सियों में बैठे लोगों के भ्रष्टाचार की धूल है। 2 तस्वीरें देखिए… फैंस बोले- 2500 रुपए ले लिए और गंदी सीट दे रहे सोशल मीडिया पर एक युवक ने स्टेडियम के अंदर से सीट पर गंदगी दिखाते हुए वीडियो पोस्ट किया। वह कहता है- इकाना के अंदर ये देखिए… ए भैया, ए… ये देखिए, इसके अंदर बैठें? इसपे बैठे हम लोग? हां, ये… ये इस पे बैठें? इस दौरान युवक ने कई लोगों से बात भी की और पूछा भाई – दिस इज बैड ऑर गुड? इसपर लोग बोले- बहुत गंदा, बहुत गंदा है, बहुत गंदा। इसको सोशल मीडिया पर डालो यार, बहुत गंदा है। 2,500 रुपए लिए हैं और इतनी गंदी कुर्सी दे रहे हैं। इस पर एक अन्य दर्शक में कहा कि ये तो बस केयरलेसनेस है। इतने पैसे देने के बाद सीट की हालत देख लीजिए आप लोग। 2500 रुपए हमने इस टिकट के लिए पे किया है, 2500… 2500 पे किया है और ये गंदगी… ये देखिए, ये… इस चीज के लिए… दिखाओ, दिखाओ यहां पे, हमको दिखाओ… इस चीज के लिए दिए थे 2500 रुपए। इसी के लिए दिए थे आप 2500 रुपए? बहुत ज्यादा गंदगी है। ‘कुर्सी 2 पैसे के लायक नहीं, वसूले 2500 रुपए’ दर्शक वीडियो में बोल रहे हैं- 2500 रुपए दिए लेकिन 2 पैसे के लायक भी कुर्सी नहीं है। तो ये है हालत। बीसीसीआई को इस पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए। बीसीसीआई अरबों रुपए कमा रही है, लेकिन पांच लेबर नहीं लगा पा रही है, बताइए! ये गंदगी हर एक सीट पर… लोग कैसे बैठे हैं, देखिए। यहां पे जो ये मिलता है न “चौका-छक्का” वाला, सीट के ऊपर ये दे रखा है, इस चीज को कवर करने के लिए। दिस इज द वर्स्ट थिंग। बहुत ही घटिया एक्सपीरियंस है इकाना स्टेडियम के अंदर, बहुत ही घटिया एक्सपीरियंस। इस चीज पर बीसीसीआई को ध्यान देना चाहिए या फिर यहां के इकाना स्टेडियम की जो भी अथॉरिटी है। अखिलेश बोले- भ्रष्टाचार की काली धूल अखिलेश यादव ने युवक के इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया। लिखा- शासन-प्रशासन-प्रबंधन की ऊंची कुर्सियों पर बैठे लोगों के भ्रष्टाचार की काली धूल है, जो स्टेडियम की कुर्सी पर जाकर बैठ गई है। उन्होंने लिखा कि भाजपाई खुद तो कुछ नहीं बनाते, कुछ बनाकर उन्हें दे भी दो तो उसे बचा-चला नहीं पाते हैं। सरकार ये कहकर पल्ला नहीं छुड़ा सकती कि प्रबंधन किसी और के हाथ में है। समझा जाए तो क्रिकेट के उच्चतम पदों के तार भी इन्हीं भाजपाइयों से जुड़े हैं, ये तो दरअसल डबल इंजन से बढ़कर ‘ट्रिपल इंजन’ की नाकामी का मामला है। अब ‘ट्रिपल इंजन’ का क्या मतलब हुआ ये जनता बखूबी समझती है। यही कारण है कि भाजपा की काली करतूतों की काई पूरे प्रदेश में फैल गई है। घोर निंदनीय! इकाना स्टेडियम में कई बार हुई अव्यवस्था 23 दिसंबर 2024 लखनऊ नगर निगम ने दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाद इकाना प्रबंधन को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में 5 लाख का जुर्माना लगाए जाने की बात कही गई है। शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में सिंगर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट था। इसमें बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इकाना स्टेडियम प्रबंधन ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ठीक से नहीं किया। नगर निगम के निरीक्षण में कूड़े के ढेर के साथ लिक्विड वेस्ट फैला मिला था, जिसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की गई है। 5 जून 2023 इकाना स्टेडियम में होर्डिंग गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई थी। मां बेटी गाड़ी में सवार थे होर्डिंग उसी के ऊपर गिरा था। इस दौरान गाड़ी का ड्राइवर जिंदा बच गया था। 30 अक्टूबर 2023 भारत और इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में एक चाय 100 रुपए और समोसा 70 रुपए का बिका था। स्टेडियम में पानी की बोतल में नहीं दी गई। एक जगह पर पानी रखवाया गया था। जहां पर खराब व्यवस्था के कारण लोग परेशान हुए थे। इस दौरान वाशरूम में भी पानी भर गया था। मामले में दर्शकों ने इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जनवरी 2023 भारत और न्यूजीलैंड के 20 ओवर मैच के मैच में न्यूजीलैंड सिर्फ 99 रन बना सकी थी। भारत किसी तरह 19.5 गेंद पर जीत सका था। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने पिच पर सवाल खड़ा किया था। इसके पहले IPL के मैच खेले गए थे। इसमें भी टीम अधिकतर मुकाबले में खिलाड़ियों ने स्ट्रगल किया था। अक्टूबर 2023 भारत और इंग्लैंड के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद भी पिच पर विशेषज्ञों ने सवाल खड़ा किया था। 5 अक्टूबर 2022 भारत अफ्रीका क्रिकेट मैच में टिकट को लेकर दर्शकों ने आरोप लगाया था। इसमें कन्वेंस फी चार्ज करने और हार्ड कॉपी और आधार कार्ड दिखाने पर टिकट देने की बात कही गई। दर्शकों का आरोप था कि टिकट बिक्री के नियम रह रह कर बदले गए थे। 18 सितंबर 2022 लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दूसरे मैच के दौरान स्टेडियम की बत्ती गुल हो गई। इसके कारण मैच रोकना पड़ा था। हरभजन सिंह की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स और इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स के बीच में यह मुकाबला खेला गया था। इसमें इरफान पठान की टीम जीत गई थी। ———————– ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में कोहरे ने IND-SA का खेल बिगाड़ा : चौथा T-20 मैच रद्द होने से फैंस मायूस, अखिलेश बोले- यह फॉग नहीं; स्मॉग है कोहरे के कारण भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 रद्द कर दिया गया है। मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। अंपायर्स ने 6 बार ग्राउंड कंडीशन का मुआयना किया। लेकिन, रात 9:30 बजे तक स्थिति में सुधार नहीं होने पर मैच रद्द कर दिया गया। (पूरी खबर पढ़िए)
https://ift.tt/WwVaz2c
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply