बाराबंकी में शादीशुदा प्रेमी से मिलने आई प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि प्रेमी के परिजन ने हत्या को अंजाम दिया। युवती की लाश प्रेमी के घर पर मिली है। लाश के पास खून से सनी कुल्हाड़ी भी मिली। प्रेमी ने डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को प्रेमिका की हत्या की जानकारी दी। उसने अपने माता-पिता और बहनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सभी आरोपी फरार हैं। घटना मंगलवार सुबह 6 बजे मसौली के शाहवपुर की है। प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रेमी ने बताया- डेढ़ साल से उनका प्रेम संबंध था। दोनों की अलग-अलग शादी हो चुकी है। लेकिन एक-दूसरे के संपर्क में थे। अक्सर मिलते थे। जानिए पूरा मामला शाहवपुर का रहने वाला संदीप यादव, रिलायंस कंपनी में सिविल इंजीनियर है। वह सीतापुर में पोस्टेड है। करीब एक हफ्ते से वह घर पर था। संदीप की शादी इसी साल अप्रैल में हुई है, लेकिन अभी पत्नी की विदाई नहीं हुई है और वह अपने मायके में ही है। संदीप ने बताया कि डेढ़ साल पहले SHADI.COM पर उसकी मुलाकात गोरखपुर की रहने वाली ममता यादव से हुई थी। दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। दोनों डेढ़ साल से रिलेशन में थे। ममता यादव की भी शादी इसी साल मई में लखनऊ में हुई थी। संदीप ने बताया कि सोमवार को ममता का उसके ससुराल वालों से कुछ झगड़ा हुआ था। उसने मुझे फोन करके बताया कि हमें अब यहां नहीं रहना। मैंने उसे काफी समझाया भी लेकिन वो नहीं मानी। रात करीब 12 बजे बाराबंकी आ गई। मैं उसे घर लेकर आया। लेकिन मेरे माता-पिता और चारों बहने इसका विरोध करने लगी। वे ममता को घर लाने का विरोध कर रही थीं। विरोध के बाद भी उसे अपने घर पर रखा संदीप ने बताया कि ममता को मेरे पिता ने धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, विरोध के बाद भी मैं उसे घर के अंदर लाया। हम दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। साथ में खाना खाया और फिर सो गए। उसने बताया कि सुबह जल्दी उठा और बाहर टहलने निकल गया। सुबह करीब 6 बजे जब लौटकर घर आया तो देखा ताला बंद था। मुझे आशंका हुई तो मैंने ताला तोड़ दिया। अंदर देखा तो ममता खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। मैंने तत्काल डॉयल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। प्रेमी ने परिजन पर लगाया आरोप संदीप ने आरोप लगाया कि उसकी मां संतोष कुमारी, पिता कमलेश यादव और चार बहनें सुधा, निधि, कंचन और मीरा ने मिलकर ममता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी फरार हैं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि महिला की हत्या की जानकारी है। महिला के गर्दन के पीछे धारदार चीज से मारा गया है। फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका ममता यादव, गोरखपुर की रहने वाली थी। उसकी शादी लखनऊ में हुई थी। जानिए जब पुलिस पहुंची तो कैसा था क्राइम स्पॉट का नजारा पुलिस के अनुसार, ममता को मारने से पहले उसके साथ हाथापाई हुई है। घर के किचन में उसके साथ पहले मारपीट गई। ममता पर गर्दन पर पीछे से हमला कर धड़ से अलग करने की कोशिश की गई थी। उसके बाद सिर पर भी हमला किया है। किचन का सारा सामान बिखरा हुआ था। वहां रखा खाना भी गिरा हुआ था। किचन में एक किनारे पर खाद की बोरियां रखीं हुई थीं। ममता वहीं पर खून से लथपथ पड़ी थी। पास में एक कुल्हाड़ी पड़ी थी जो खून से सराबोर थी। ————————————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- फॉर्च्यूनर 100 की स्पीड में टकराई, 4 की मौत:एक का चेहरा आधा गायब; उन्नाव में टायर फटा, बेकाबू होकर डिवाइडर से भिड़ी उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसे में फॉरच्यूनर सवार 4 लोगों की की मौत हो गई। एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या- 241 के पास अचानक फॉर्च्यूनर का टायर फटा और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई।
https://ift.tt/PyqWtMO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply