DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आवास विकास परिषद की फ्लैट बुकिंग की तारीख बढ़ी:अब 31 मार्च तक मिलेगा मौका; अर्धसैनिक बलों के जवानों को विशेष छूट

उप्र आवास एवं विकास परिषद की पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों को फ्लैट बुकिंग पर मिलने वाली छूट की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। पहले यह योजना 31 जनवरी तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। इससे बड़ी संख्या में जवानों और पूर्व सैनिकों को योजना का लाभ लेने का अतिरिक्त समय मिल गया है। परिषद की 274वीं बोर्ड बैठक में जवानों को मिलने वाली छूट को लेकर अहम फैसला लिया गया था। इसके तहत फ्लैट बुकिंग पर पहले से मिल रही 15 प्रतिशत छूट के अलावा 5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है। यानी अब कुल 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ सैनिकों को मिल सकेगा। इन शहरों में उपलब्ध हैं फ्लैट आवास विकास योजना के तहत लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद और आगरा में रिक्त फ्लैट उपलब्ध हैं। परिषद ने इन फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था 12 जनवरी से शुरू कर दी है। भुगतान पर भी मिलेगी अतिरिक्त छूट योजना के तहत आवंटन पत्र जारी होने की तारीख से 60 दिन के भीतर एकमुश्त भुगतान करने पर 20% छूट 61 से 90 दिन में भुगतान करने पर 15% छूट 91 से 120 दिन में भुगतान करने पर 10% छूट दी जाएगी। प्रमाण-पत्र देना होगा जरूरी बुकिंग के बाद और आवंटन पत्र जारी होने से पहले आवेदकों को सेना में सेवारत या सेवानिवृत्त होने का प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में देना अनिवार्य होगा। इसके लिए बुकिंग की तारीख से 15 दिन का समय दिया गया है। ऑनलाइन बुकिंग ऐसे करें इच्छुक आवेदक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upavp.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।


https://ift.tt/eJZUMLj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *