आलमबाग चंदरनगर व्यापार मंडल (सम्बद्ध लखनऊ व्यापार मंडल) का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को चंदरनगर, आलमबाग में संपन्न हो गया । इस कार्यक्रम में व्यापारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। समारोह का उद्देश्य नवगठित कार्यकारिणी को दायित्व सौंपने के साथ व्यापारियों को एकजुट करने का संदेश देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल वरमानी, राजेंद्र कुमार अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत मंचासीन अतिथियों और पदाधिकारियों के सम्मान से हुई, जहां उन्हें माला पहनाकर मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट किए गए। व्यापार मंडल समाज की आर्थिक रीढ़ इसके बाद, लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने आलमबाग चंदरनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश मिश्र सहित वरिष्ठ महामंत्री, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, विधि मंत्री, प्रचार मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि सुरेश तिवारी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल केवल व्यापारियों का संगठन नहीं है, बल्कि समाज की आर्थिक रीढ़ है। उन्होंने जोर दिया कि संगठित व्यापारी न केवल अपने हितों की रक्षा करते हैं, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। संगठन व्यापारियों की आवाज बनकर मजबूती से खड़ा लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने इस समारोह को व्यापारी एकता और विश्वास का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी वर्ग बढ़ती लागत, कर संबंधी जटिलताओं और प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में संगठन व्यापारियों की आवाज बनकर मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, सुविधाएं और छोटे व्यापारियों के सहयोग को प्राथमिकता बताया। चंदरनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश मिश्र ने आश्वासन दिया कि संगठन सदैव व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि बाजार से जुड़ी हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि ब्रजेश पाठक आवश्यक कार्य से बिंदकी रवाना होने के कारण अधिक समय नहीं दे सके। हालांकि, उन्होंने सुबह 11 बजे पहुंचकर सभी को शुभकामनाएं दीं, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
https://ift.tt/uYKzJsR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply