आगरा के रूई की मंडी फाटक पर आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) का काम काफी तेजी से चल रहा है। इस आरओबी के बनने के बाद हजारों लोगों को जाम से निजात मिलेगी। घंटों का सफर मिनटों में पूरा होगा। आरओबी बनने के बाद रूई की मंडी फाटक बंद होगा। क्षेत्रीय लोगों की सहूलियत के लिए अंडरपास बनेगा।
मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्रीय विधायक डा. जीएस धर्मेश ने कहा-वर्ष 2018 से वे इस आरओबी के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने बताया-अर्जुन नगर, सराय ख्वाजा, नरीपुरा, मलपुरा, जगनेर रोड से आने वाले लोगों को पिछले 60-70 साल से जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को होती है काफी परेशानी
इन क्षेत्रों के लोगों को आगरा कैंट पुल एवं रूई की मंडी फाटक पर भयंकर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। रेल का फाटक बंद होने पर जाम की स्थिति और भी भंयकर हो जाती थी। उपरोक्त क्षेत्र की जनता को कलेक्ट्रेट, एमजी रोड, एसएन मेडिकल, राजामंडी, नगर निगम, दीवानी एवं भगवान टॉकीज चौराहा तक आना होता है। इतनी लागत से बन रहा है आरओबी
116 करोड़ रुपये धनराशि की लागत से तीन डीपीआर बनाई गई हैं। उन्होंने बताया-रूई की मंडी फाटक भविष्य में बंद होगा। हालांकि लोगों की सहूलियत के लिए बाद में यहां अंडरपास बनाया जाएगा। इससे लोग बिना किसी रूकावट आ-जा सकेंगे। उन्होंने बताया-ईदगाह रेलवे लाइन के पास आरओबी बनाने का काम काफी तेजी से चल रहा है। वर्ष 2027 शुरुआत तक इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
https://ift.tt/RB8bQoI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply