राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार को तहसील भोगनीपुर के कस्बा बरौर से गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार तक संघ के मूल विचार, कार्य तथा राष्ट्रनिर्माण में नागरिकों की भूमिका का संदेश पहुंचाना है। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। अभियान की शुरुआत में जिला गौ-रक्षा प्रमुख अरुण, खण्ड कार्यवाह अरविंद, शारीरिक प्रमुख अनुष्मान, व्यवस्था प्रमुख दिनेश सहित अनूपम, शुभ और अमन जैसे स्वयंसेवक मौजूद थे। सभी स्वयंसेवकों ने टोलियां बनाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। देखें, 5 तस्वीरें… स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को संघ की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, गौ-संरक्षण तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़े विषयों की जानकारी दी। उन्होंने समाज को संगठित रखने, पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को राष्ट्रहितकारी गतिविधियों से जोड़ने का लिए भी प्रेरित किया। अभियान के दौरान ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाते हुए स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कई परिवारों ने संघ के कार्यों में गहरी रुचि व्यक्त की और समाज सुधार से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग का आश्वासन दिया। यह अभियान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में, स्वयंसेवकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
https://ift.tt/8g1iqBS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply