DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आय प्रमाण पत्र में अनियमितता का आरोप:सिद्धार्थनगर में लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

सिद्धार्थनगर के उसका क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल पर आय प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने में गंभीर अनियमितता और कथित रूप से अवैध धनराशि मांगने का आरोप सामने आया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। चुरिहारी गांव निवासी योगेश कुमार पाण्डेय ने जिलाधिकारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि क्षेत्र संख्या-127 के लेखपाल ओमकार नाथ पाण्डेय ने आय प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने के लिए उनसे पांच हजार रुपये की मांग की थी। योगेश पाण्डेय का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर लेखपाल ने उनकी वार्षिक आय को वास्तविक स्थिति से कहीं अधिक दर्शाते हुए रिपोर्ट लगा दी। आय प्रमाण पत्र में वार्षिक आय काफी कम अंकित शिकायतकर्ता के अनुसार, लगभग तीन वर्ष पहले जारी किए गए उनके आय प्रमाण पत्र में वार्षिक आय काफी कम अंकित थी। उस अवधि के बाद उनकी आय में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है, फिर भी वर्तमान रिपोर्ट में आय कई गुना बढ़ाकर दर्शाई गई है। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और लाभों से वंचित होने की आशंका है। मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए, उपजिलाधिकारी नौगढ़ द्वारा संबंधित लेखपाल के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम 4(1) के अंतर्गत विभागीय कार्यवाही संस्थित किए जाने की सूचना दी गई है। इस प्रकरण की जांच के लिए नायब तहसीलदार उसका को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध आरोप पत्र निर्गत कर प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच करें और अपनी आख्या समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करें। इस प्रशासनिक कार्रवाई के शुरू होने से राजस्व विभाग में हलचल मची हुई है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोप सिद्ध होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।


https://ift.tt/eAG4jWv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *