DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आधा चेहरा गायब, सड़क पर बिखरे टुकड़े:उन्नाव में गाड़ी से टक्कर के बाद तड़पते रहे दो युवक, नहीं पहना था हेलमेट; अस्पताल मे मौत

उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे उन्नाव-संडीला मार्ग पर सिंधुर तिराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हीरो राइडर बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के सिर के चीथड़े सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। यह देखकर राहगीरों की रूह कांप उठी। देखिए तस्वीरें…
बाइक से तिलक समारोह में जा रहे थे दोनों दोस्त बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में रहने वाले दो युवक नैमिष और सचिन तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। नैमिष पुत्र राजेंद्र (उम्र करीब 35 वर्ष), निवासी पोपी खेड़ा और सचिन पुत्र स्वर्गीय राम भजन (उम्र करीब 34 वर्ष), निवासी ग्राम माहमद खेड़ा। दोनों पाल जाति के थे और ग्राम माहमद खेड़ा से ग्राम लुधौसी (थाना सफीपुर) की ओर जा रहे थे। रास्ते में सिंधुर बॉर्डर पर पहुंचते ही किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की मार से दोनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह जख्मी हो गए। चोटें इतनी गंभीर थीं कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। औरास पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों का पंचनामा कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी और गवाहों से सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का बयान औरास थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा ने बताया- मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फरार वाहन को जल्द पकड़ा जाएगा। परिजनों से यदि तहरीर दी जाएगी तो आगे की वैधानिक कर्रवाई की जाएगी
सिर और मस्तिष्क की सबसे बड़ी सुरक्षा – हेलमेट हेलमेट पहनने से सड़क हादसे में मौत का खतरा 6 गुना तक कम हो जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, सही हेलमेट से मस्तिष्क की गंभीर चोट का जोखिम 74 प्रतिशत तक घट जाता है। तेज टक्कर में सिर सीधे जमीन या वाहन से टकराता है, लेकिन हेलमेट झटका सोख लेता है और चीथड़े उड़ने से बचाता है। भारत में हर साल हजारों मौतें सिर्फ सिर की चोट से होती हैं, हेलमेट इसे रोक सकता है। इस हादसे में दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोटें इतनी घातक हो गईं। अगर हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती या चोट कम हो जाती।


https://ift.tt/tnvXJpU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *