DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आज कमिश्नरी पर प्रदर्शन करेंगे नगर निगम कर्मचारी:आंदोलन खत्म करने पर नहीं बनी सहमति, मेयर के भतीजे के खिलाफ आक्रोश जारी

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद भी नगर निगम के कर्मचारियों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कर्मचारी गुरुवार को कमिश्नरी पर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों के एक गुट ने ऐलान किया है कि जब तक हर्ष दिवाकर पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसलिए आंदोलन कर रहे कर्मचारी
हर्ष दिवाकर पर आरोप है कि रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ मारपीट की। उनके साथ अभद्रता की। इसके विरोध में नगर निगम के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त ने कार्रवाई के लिए पुलिस में तहरीर दी है। इधर, मेयर ने भी नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मेयर और अधिकारियों के बीच तनातनी बढ़ती देख मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने दोनों पक्षों में सहमति बनवाने का प्रयास किया लेकिन वो विफल हो गया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के साथ कर्मचारियों की हुई बैठक में बात नहीं बनी। इसके बाद कर्मचारियों ने ऐलान किया कि वे हर्ष दिवाकर पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
ये था मामला
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि रविवार सुबह स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष ने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम का कहना है-रविवार को एकलव्य स्टेडियम में कार्यक्रम था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट और धक्का-मुक्की की। धमकाया कि नगर आयुक्त का साथ छोड़ दो अन्यथा उन्हें पिटवा देगा। कहा कि नगर आयुक्त की बात मानते रहोगे तो पिटाई के अलावा जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सहायक नगर आयुक्त का आरोप है कि पूर्व में व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दे चुका है। वह अपने व्यक्तिगत कार्य कराना चाहता है।


https://ift.tt/6LxbkqT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *