आजमगढ़ में आम आदमी पार्टी की इकाई ने जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में और प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की उपस्थिति में मोदी सरकार के चुनावी घोटाले की भेंट चढ़े दिवंगत बी.एल.ओ. साथियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट चौराहे पर स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित हुआ। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मृतक बी.एल.ओ. कर्मचारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि लगभग 25 से ज़्यादा बीएलओ ने सरकार और चुनाव आयोग के तुगलकी फरमान के चलते अपना जीवन समाप्त कर लिया हम आज जुटकर उन सभी स्वर्गीय आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। और भारतीय जानलेवा पार्टी तथा चुनाव आयोग से माँग करते है कि वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसे समाप्त करने के लिए एसआईआर को हथियार की तरह सरकार इस्तेमाल कर रही है। जिसका पुरज़ोर विरोध होगा। उन्होंने आह्वान किया किया कि प्रताड़ित होने पर जा देने की बजाये बीएलओ संघर्ष का रास्ता चुनें जान देने से अत्याचार ख़त्म नहीं होगा। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय जानलेवा पार्टी बन गई है। यह लगातार जान ले रही है। परिजनों को मिले नौकरी जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि सरकार मृतक बी.एल.ओ. कर्मचारियों के परिजनों को उचित मुआवजा, नौकरी और सुरक्षा गारंटी प्रदान करे तथा भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठोस नीति बनाए। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बताते चले कि पूरे प्रदेश में लगातार चल रहे SIR अभियान को लेकर बड़ी संख्या में BLO की मौतें हुई हैं। कई BLO ने नौकरी से इस्ती़फा भी दिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इसको लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/rba5CPN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply