आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में विवाहिता अंकिता सिंह 26 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जहानागंज थाना क्षेत्र के बोहना गांव निवासी संतोष सिंह ने अपनी पुत्री अंकिता सिंह की शादी वर्ष 2023 में अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी आनंद प्रकाश से की थी। परिजनों ने लगाया दहेज मांगने का आरोप
मृतका के पिता संतोष सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगा था। मांग पूरी न होने पर अंकिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इस मामले को लेकर कई बार पारिवारिक स्तर पर सुलह-समझौता भी हुआ। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार अंकिता ने फोन कर दहेज प्रताड़ना की जानकारी दी थी। इसके बाद उसके ससुर दानबहादुर ने फोन कर अचानक मौत की सूचना दी। जब मायके पक्ष मौके पर पहुंचा तो अंकिता का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा था और उसका चेहरा काला पड़ चुका था, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया। इस संबंध में अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/HJ2mqkz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply