आजमगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायपालिका और पुलिस विभाग के आपसी समन्वय से मिशन शक्ति पांच के तहत चल रहे अभियान के अंतर्गत 40 जोड़ों का पुनर्मिलन कराया गया। जिनका रिश्ता किसी न किसी कारण से विवादों में चल रहा था। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी की उपस्थिति में 40 दंपति जोड़ों को फूल माला उपहार देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हंसी खुशी विदा किया गया। इसके साथ ही पुलिस और न्यायपालिका के सकारात्मक पहल से इन परिवारों में जिससे दोबारा खुशियां आ सके। मिशन शक्ति के तहत चलाया जा रहा है अभियान जिले में मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश अहसानुल्लाह खान ने अपने संबोधन में कहां की 40 दंपतियों को जो कई वर्षों से अलग रह रहे हैं आज उनका मिलन देखकर काफी खुशी हो रही है। न्यायाधीश का कहना है कि सभी को आपसी समझ और बुद्धिमानी से विवाद का समाधान घर परिवार में ही करना चाहिए। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मिशन शक्ति के 117 मामलों में 21 लाख 14 हजार रुपए से अधिक का भरण पोषण भी दिया गया। इस अवसर पर अपर प्रधान न्यायाधीश संदीप यादव लोक अदालत के नोडल संतोष यादव, अपर प्रधान न्यायाधीश विनय कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में न्यायालय और पुलिस विभाग के लोग उपस्थित रहे।
https://ift.tt/WG8MSCo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply