DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में बोले सरकार के मंत्री अनिल राजभर:हेडलाइन नहीं डेडलाइन के आधार पर केंद्र सरकार ने जारी किया है बजट आर्थिक विकास पर सबसे अधिक जोर

आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड नौवीं बार बजट को देश की संसद में प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने जो यह बजट प्रस्तुत किया है प्रतिपक्ष को छोड़कर पूरा देश उससे उत्साहित है। जब हम लोग बजट सुन रहे थे तो हमारे मीडिया के साथी और हम लोग भी इस बार के बजट का हेडलाइन क्या होगा। यह ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पूरा बजट देखने के बाद यह लगा कि नरेंद्र मोदी की सरकार हेडलाइन के लिए नहीं बल्कि डेडलाइन के लिए बजट लेकर आई है। यह डेडलाइन 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस बार का बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है। जिस प्रकार से आर्थिक विकास पर सर्वाधिक जोर सरकार ने दिया है। उसका हम जितना भी स्वागत करें वह काम है। गरीब का कल्याण कैसे हो हमारा अन्नदाता किसान कैसे आत्मनिर्भर बने युवा शक्ति को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए तमाम उपाय किए है। युवा शक्ति को अवसर देने के लिए लघु और मध्यमउद्योग जो भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उसमें जान फूंकने के लिए एमएसएमई को सशक्त बनाने की जो बात बजट में आई है। युवाओं के जीवन में उम्मीद का चिराग रोशन करेगी। हमारे खेत खलिहान गांव कैसे विकसित बने उसकी भी झलक पूरे बजट में देखने को मिल रही है। सरकार ने निर्यात पर फोकस किया है। सरकार ने जो यूरोपीय यूनियन के साथ ट्रेड डील किया है। एक बहुत बड़ा विकल्प हमें मोदी सरकार के प्रयास से मिल रहा है। भारत ने अपनी शर्तों पर जो अमेरिका से समझौता किया है जिसमें 18% टैरिफ के साथ अमेरिका से जो डील हुई है। उसके भी बड़े दूरगामी परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बने हम
सरकार के मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। नरेंद्र मोदी की सरकार का संकल्प है कि 2027 तक हम दुनिया के तीसरे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। इस बजट से मोदी सरकार ने सबके विश्वास को जीतने का काम किया है स्वास्थ्य सेवाओं में 50% वृद्धि की बात इस बजट में की गई है। हर जनपद में ट्रामा सेंटर बनाने की बात इस बजट में की गई है। हर जिले में हमारी मातृशक्ति के लिए हॉस्टल बनाने की बात इस बजट में की गई है। इसका हम स्वागत करते हैं। मुंबई से पुणे ,पुणे से हैदराबाद ,पुणे से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी जो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाये जाने की बात बजट में की गई है। उसका हम स्वागत करते हैं। परिवहन की जो सुविधा उत्तर प्रदेश को मिलने जा रही है। वह उत्तर प्रदेश के ग्रोथ रेट को और बढ़ाने का काम करेगी। इस बार के बजट में जल मार्क के विकास का प्रावधान किया गया है। जिसका सेंटर बनारस को बनाया गया है। बनारस से हल्दिया तक चल मार्ग से व्यापार शुरू हो गया है। पर्यटन शुरू हो गया है और इस बार के बजट में शिप रिपेयर सेंटर बनारस में बनाने का प्रावधान बजट में किया गया। हम इस बजट का स्वागत करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को उत्तर प्रदेश को विशेष सौगात देने के लिए अभिनंदन करते करते हैं। इस औसत पर भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/Z1Fc6dH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *