DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में बिना नोटिस के मकान तोड़ने का आरोप:हंगामे के बाद वापस लौटी टीम, फ्लाईओवर बनाने को लेकर सक्रिय हुई है टीम

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के बेलईसा रेलवे ओवर ब्रिज के बगल में एक नया ओवर ब्रिज सेतु निगम की तरफ से बन रहा है। इसी मामले में सेतु निगम के अधिकारियों पर आरोप है कि बिना नोटिस के उन्होंने पहले से मौजूद ओवर ब्रिज के बगल में मौजूद मकान पर बिना नोटिस के जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। मकान मालिकों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद टीम वापस लौट गई। पीड़ित लोगों ने बताया कि उनका डेढ़ सौ साल पुराना मकान है। आबादी की जमीन है लेकिन इसके बाद भी नोटिस नहीं दी गई और सीधे जेसीबी चला दिया गया। इस दौरान ना तो प्रशासन और ना ही पुलिस मौजूद थी। जब इस तरह की कार्रवाई का विरोध किया गया तो सेतु निगम के अधिकारी जेसीबी लेकर फरार हो गए। लेकिन तब तक बहुत नुकसान पहुंचा दिया गया था। उस समय ज्यादातर लोग घर पर नहीं थे या इधर-उधर थे। फ्लाईओवर का नहीं है विरोध भागवत प्रसाद तिवारी ने भी कहा कि उनको भी कोई नोटिस नहीं मिली। उनका पुल बनने पर कोई विरोध नहीं है। लेकिन इसमें मुआवजा तय करके जमीन ली जाए। इसके बाद मकान को तोड़ा जाए। बताते चले की बेलईसा के पास एक और फ्लावर बना है। जिसको लेकर लगातार टीम एक्टिव है। इसी को लेकर निर्माण तोड़ा गया है। हालांकि जिनके घरों को तोड़ा गया है। उनका आरोप है जी इस मामले में ना तो कोई नोटिस मिला और ना ही जानकारी ऐसे में हम लोगों का नुकसान हो रहा है।


https://ift.tt/AQp9O3D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *