DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में बस कंडक्टर के साथ मारपीट 10000 छीने:दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे हैं आसपास के सीसीटीवी फुटेज

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में प्रयागराज से गोरखपुर जा रही बस के कंडक्टर के साथ मारपीट करने के साथ ₹10000 छीने जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित कंडक्टर दीपक दीक्षित ने थाने में शिकायती पत्र देकर मुकदमा भी दर्ज कराया है। बस कंडक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे घटना का खुलासा हो सके। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बस कंडक्टर दीपक दीक्षित ने आरोप लगाया कि प्रयागराज से गोरखपुर जाते समय 1 फरवरी को बरदह थाना क्षेत्र के भीरा में कुछ लोगों ने बस रुकवाया। बस के रुकते ही सभी लोग ड्राइवर के पास आए और गाली गलौज करने लगे। इसके साथ ही बस का शीशा तोड़कर ड्राइवर को उतार कर मारने लगे। ड्राइवर की पिटाई के समय ही कंडक्टर भी बस से उतर गया। बस से उतरते ही बोला हमला
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित कंडक्टर दीपक दीक्षित का कहना है कि ड्राइवर की पिटाई के बाद जैसे ही मैं बस से नीचे उतरा। आरोपियों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया। आरोपी लोहे की रॉड से पिटाई करने लगे। इसके साथ ही बस कंडक्टर का बैग लेकर फरार हो गए जिसमें ₹10000 से अधिक रुपए थे। बस कंडक्टर की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


https://ift.tt/IP8nxzL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *