आजमगढ़ जिले में मंगलवार को सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। जिले में लगातार हो रही धूप से आम जनता को जहां राहत मिल रही थी वहीं शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को लाइट जला कर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने दो दिन पूर्व चेतावनी जारी की थी जिसका असर साफ दिख रहा है। विजिबिलिटी की बात की जाए तो लगभग 5 मीटर तक ही रही जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है। ऐसे में गलन और बढ़ेगी। बर्फीली हवाओं से गलन
पहाड़ी इलाकों में पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ के कारण लगातार जिले में बर्फीली हवाएं चल रही है। जिसके कारण सर्दी के साथ-साथ गलन बढ़ गई है। बहुत से लोगों ने अपने गर्म कपड़े रखने शुरू कर दिए थे ऐसे में जिस तरह से मौसम ने करवट बदला है। लोग अपने कपड़े निकाल कर एक बार फिर से पहनते नजर आ रहे हैं। बताते चले कि आजमगढ़ का मौसम लगातार बदल रहा था। धूप निकलने से जनता को राहत मिल रही थी। हालांकि 3 दिनों से जिले में बर्फीली हवाएं जरूर चल रही थी।
https://ift.tt/qi4BAHt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply