आजमगढ़ जिले की सरायमीर थाने की पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को या सफलता उसे समय मिला जब देर रात चेकिंग के दौरान ग्राम डुमरी मखदुमपुर में गोकशी की घटना में शामिल गौ तस्कर दीदारगंज सरायमीर मार से होते हुए जा रहा था। पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर जब पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस द्वारा जब पीछा किया गया तो अपने आप को पुलिस से घिरता देख बदमाश पिकअप छोड़कर पैदल भागने लगे और पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाशों की पहचान रफीक उर्फ टोनी और राहुल यादव के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सलमान और मन्नान फरार हो गए हैं। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से पिकअप पर लदे हुए प्रतिबंधित पशुओं को भी बरामद किया है। गोकशी की घटनाओं को देते थे अंजाम
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार गौ तस्कर रफीक उर्फ टोनी और राहुल यादव ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि मेरे साथ सलमान, मन्नान, अबू शाद, अबू जैद, दिलशाद, फरीद, शकील, रेहान और कामरान मिलकर घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में यह भी बात सामने आई की अभियुक्त संगठित रूप से जौनपुर बॉर्डर से सटे क्षेत्रों से प्रतिबंधित पशुओं को पड़कर पिकअप वाहन से लादकर गोकशी करते थे। और मांस की बिक्री से जो भी पैसा मिलता था उसे आपस में बांट लिया करते थे। पुलिस की इस मुठभेड़ में निरीक्षक भुवनेश चौबे अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
https://ift.tt/5ipjSQL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply