DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में डायल 112 को मिले 13 नए वाहन:SSP ने दिखाई हरी झंडी, आपातकालीन सेवाओं को तेज करने में मिलेगी मजबूती

उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यू.पी. 112 के अंतर्गत आजमगढ़ जिले को नई पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल वाहनों की सौगात मिली है। जहां प्रदेश सरकार द्वारा जिले को 11 चार पहिया स्कार्पियो पीआरवी वाहन तथा दो पहिया पल्सर पीआरवी वाहन आवंटित किये गये। यह आवंटन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी 112 द्वारा किया गया है। वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में 57 चार पहिया और 16 दो पहिया पीआरवी वाहन क्रियाशील थे। नए वाहनों के शामिल होने के बाद अब जनपद में कुल 68 चार पहिया एवं 18 दो पहिया पीआरवी वाहन सक्रिय हो जाएंगे, जिससे आपातकालीन सेवाओं की गति और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी। SSP ने दिखाई हरी झंडी जिले के पुलिस लाइन्स में नवनियुक्त पीआरवी वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के SSP डॉक्टर अनिल कुमार ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज़मगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 11 चार पहिया और दो संख्या की दो पहिया पीआरवी वाहनों को उनके संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन पीआरवी वाहनों के माध्यम से पुलिस सहायता, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा सहायता और रात्रि सुरक्षा जैसी आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत करेगी। यह 11 चार पहिया पीआरवी वाहन जिले के कंधरापुर, मुबारकपुर, बिलरियागंज, तहबरपुर, अहरौला, सरायमीर, देवगांव, बरदह, मेंहनगर, तरवा एवं मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में तथा दो संख्या की दो पहिया पीआरवी वाहन सिधारी एवं बिलरियागंज थाना क्षेत्र में आवंटित किया गया है। जिससे आमजन को डायल 112 के जरिए किसी भी समय त्वरित सुरक्षा और मदद मिल सकेगी। इस अवसर पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, डॉयल 112 के प्रभारी अभयराज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/W6FOl7e

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *