आजमगढ़ में ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत कुमार मौर्य (29) की किराए के कमरे में लाश मिली है। मामले की जानकारी दोपहर उस समय हुई। जब रंजीत कुमार मौर्य अपनी ड्यूटी पर नहीं गया। रंजीत कुमार के पड़ोस में ही रहने वाले दूसरे पुलिसकर्मी ने जब दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। देखा तो बिस्तर पर रंजीत की लाश पड़ी थी। कमरे में जली हुई अंगीठी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। अंदेशा है कि दम घुटने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है। रंजीत बलिया का रहने वाला था रंजीत कुमार मौर्य बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जाम का रहने वाला था। वर्तमान में आजमगढ़ में ट्रैफिक पुलिस कर्मी के पद पर तैनात था। वह माताबगंज में अभय श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहता था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 2018 में हुआ था भर्ती मृतक सिपाही रंजीत कुमार मौर्या 2018 बैच का पुलिस कर्मी है। 5 मई 2025 को पुलिस से ट्रैफिक में ट्रांसफर किया गया था। एक दिन पहले CL छुट्टी लेकर अपने घर बलिया गए थे। कल दोपहर 12 अपने घर से आए थे। आज 11:15 तक जब अपने ड्यूटी पर नहीं गए तो उनके बगल पर रहने वाला सिपाही रजत चौहान दरवाजा खटखटाने गया। जब देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार बुलाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मामले की सूचना कोतवाली पुलिस के साथ-साथ पुलिस के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पाण्डेय पुलिस कर्मियों के साथ दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सिपाही बिस्तर पर मरा पड़ा है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी गई। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही मामले की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है।
https://ift.tt/fFRSBHQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply