आजमगढ़ जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र के लालगंज भीरा मार्ग पर सड़क हादसे में महिला की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहरो जगदीशपुर के रहने वाले जयप्रकाश राय अपनी पत्नी रंजू राय 43 के साथ घर से बाइक लेकर 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज दवा दिलाने जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही फोरलेन चौराहे से भीरा मार्ग पर उतरे थे बगल से जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला रंजू राय नीचे जागीर और गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने रंजू राय को मृत घोषित कर दिया। वही मामले की सूचना मिलने के बाद आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़ में हुए इस सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया मृतका के एक बेटा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो चुकी है।
https://ift.tt/08hC1Aj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply