आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने की पुलिस ने गोकशी करने वाले गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ बेचू की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। इसी क्रम में पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली कि आरोपी सिंहपुर बाजार में मौजूद है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। इस दौरान ज्ञात हुआ कि सोनू उर्फ जावेद पुत्र जहीर निवासी फत्तेपुर, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ एक संगठित गिरोह का सरगना है जो अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं को अवैध रूप से वध हेतु बिहार प्रान्त ले जाकर आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करता है। उक्त गिरोह में धर्मेन्द्र गुप्ता उर्फ बेचू, बुद्धु उर्फ फैजान, पप्पू उर्फ अली अहमद, आरिफ और राजकुमार सम्मिलित हैं। गिरोह के कृत्यों से विशेष वर्ग की भावना आहत होती है तथा क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण व्याप्त है, जिससे कोई भी व्यक्ति सहज रूप से अभियोग दर्ज कराने का साहस नहीं कर पाता। इन आरोपियों का इतना अधिक भय है की कोई इनके खिलाफ शिकायत नहीं कर पाता।
आरोपी को भेजा जा रहा है जेल
मामले के विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता पर पांच गंभीर अपराधी मुकदमे दर्ज थे। पुलिस लगातार आरोपों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
https://ift.tt/mx6srbV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply