आजमगढ़ मे मंगलवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। रुक – रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कोहरे के कारण देर से घर से निकले। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखाई दिए। आज का न्यूनतम तापमान 10°C डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 25 दिसंबर तक ऐसे ही मौसम रहेगा। उसके बाद तापमान में और गिरावट होगी। लोगों को जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। बुधवार से जिले में पड़ रहा कोहरा बुधवार से जिले में कोहरे पड़ना शुरू हुआ है। शनिवार को दोपहर में केवल 2 घंटे के लिए सूर्य के दर्शन हुए थे। वहीं रविवार को आजमगढ़ में दोपहर तक सूरज नहीं निकला। कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगातार घटती जा रही हैं। मंगलवार को विजिबिलिटी तीन मीटर रही। ऐसे में सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से जनजीवन अस्त-व्यस्त होता नजर आ रहा है। जिले में लोग ठिठुरते हुए अपने गंतव्य स्थलों को आते जाते दिखे। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इस मौसम का असर बसों और रेलों पर भी पड़ रहा है। गतंव्य पर 4 घंटे देर से पहुंची रही बसे इसके साथ ही बड़ी संख्या में दूर दराज जाने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। 4 घंटे में अपने गंतव्य स्थलों पर पहुंचने वाली बसें 6 घंटे से 7 घंटे में पहुंच रही हैं। इसका मुख्य कारण घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी का कम होना है। गुरुवार को घने के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत भी हो गई। और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी लोग मेरठ के रहने वाले थे जो वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान कोहरे के कारण तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। जिस कारण यह हादसा हो गया। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में और घना कोहरा पड़ेगा इसके साथ ही सर्दी भी पड़ेगी। कोहरे का असर सड़कों पर भी पड़ा है। यही कारण है कि 6 दिन पूर्व आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में एक कार घने कोहरे के कारण पेड़ से जा टकराई थी। जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई थी। वहीं जिला प्रशासन रैन बसेरे को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दे चुका है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में लगातार अलाव और रैन बसेरे का निरीक्षण कर रहे हैं।
https://ift.tt/zYt4qlT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply