DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ फोरलेन पर सपा और भाजपा में छिड़ा वार:सपा बोली- निरहुआ झूठ बोल रहे, सड़क का डीपीआर बनाने की कही थी बात

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा आजमगढ़ में 15 किलोमीटर लंबाई वाली फोरलेन सड़क की सौगात को लेकर जिले में सियासत तेज हो गई है। 2 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से आजमगढ़ में 1279. 13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों की स्वीकृति दी थी। एक दिन पूर्व जिले के दौरे पर आए भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सड़क मामले पर समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया था। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पर जमकर हमला बोला है।
भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ बोले हमने बनवाया था डीपीआर आजमगढ़ में 15 किलोमीटर लंबाई वाली चालान दक्षिण पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ की केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृति दिए जाने के मामले में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की टीम द्वारा सपा सांसद को श्रेय देने के सवाल पर पूर्ण सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि 2022 से 2024 तक जब मैं आजमगढ़ का सांसद था। उसी समय इस सड़क की मांग की गई थी। और डीपीआर भी बनवा दिया गया था। भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव का कहना है कि एक फोटो रेल मंत्री के साथ भी खिंचवा ले क्योंकि आने वाले समय में रेल मंत्री भी जिले को बड़ी सौगात देने वाले हैं। जल्दी नितिन गडकरी को आजमगढ़ लाने वाला हूं। वह खुद ही बता देंगे की सड़क को किसने पास कराया है। भंवरनाथ मंदिर में झूठ बोल रहे पूर्व सांसद
आजमगढ़ के सड़क विवाद के मामले में सपा प्रवक्ता विवेक सिंह का कहना है कि भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भगवान भोलेनाथ के मंदिर में झूठ बोल रहे हैं। सपा प्रवक्ता का कहना है कि सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में सवाल उठाया था जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शाम को अपने दफ्तर बुलाया था और जो भी समस्याएं उनके निराकरण कराने का निर्देश भी दिया था। 2 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पत्र भी जारी किया गया था। इस पत्र को भाजपा के पूर्व सांसद स्कैन करके बाबा भंवरनाथ मंदिर में झूठ बोल रहे हैं। सपा प्रवक्ता का कहना है कि इसके लिए भाजपा के पूर्व सांसद को आम जनमानस के साथ ही भगवान भोलेनाथ से माफी मांगना चाहिए। पर्यटन की दृष्टि से आते हैं जिले में सांसद और पूर्व सांसद
आजमगढ़ जिले में सड़क विवाद को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रत्न प्रकाश त्रिपाठी ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि दावे दोनों तरफ से किया जा रहे हैं। अब यह हम लोगों के स्तर की बात नहीं है। कौन सही है। कौन गलत है। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि ना तो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं और ना ही भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आजमगढ़ के रहने वाले हैं।। यह दोनों बाहर के रहने वाले लोग हैं आजमगढ़ से सांसद बने हैं या लोग ।पर्यटन की दृष्टि से यहां आते हैं। यह दोनों लोग अपनी मर्जी और विशेष अवसरों पर आते हैं। और जब आते हैं तो उनके समर्थक सक्रिय हो जाते हैं। यह दोनों लोग आजमगढ़ के लोगों से काफी दूर है। जाम से मिलेगी निजात केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई सौगात से जिले में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह रिंग रोड लगभग दो दर्जन गांव से होकर गुजरेगा जो मुबारकपुर के पास जुड़ेगा। प्रदेश के आज़मगढ़ शहर में 15 किमी लंबाई वाले 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना में 1 फ्लाईओवर, 2 इंटरचेंज, सर्विस रोड और दोनों तरफ स्लिप रोड शामिल हैं। यह बाईपास एक लगातार रिंग-रोड बनाकर आज़मगढ़ के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क में महत्वपूर्ण लिंक को पूरा करेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आजमगढ़ जिले को यह सौगात देते हुए कहा है कि यह पश्चिमी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-28 और पूर्वी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग-128B और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच बिना रुकावट कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इस परियोजना से क्षेत्रीय ट्रैफिक आवाजाही में काफी सुधार आएगा और आज़मगढ़ शहर के अंदर भीड़भाड़ कम होगी। निश्चित रूप से केंद्रीय मंत्री की इस पहल से आजमगढ़ की जनता को लाभ मिलेगा।


https://ift.tt/uzCLD4S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *