DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ:बोले-रेलमंत्री के साथ धर्मेंद्र यादव फोटो खिंचवा लें, निष्पक्ष चुनाव के लिए SIR हो रहा

भाजपा के पूर्व सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ सोमवार को आमगढ़ दौरे पर पहुंचे। दौरे की शुरुआत में उन्होंने भंवरनाथ स्थित भोलेनाथ मंदिर में दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद निरहुआ ने कहा कि भगवान उन्हें ऐसी शक्ति और सद्बुद्धि दें, जिससे वे अधिक से अधिक जनता की सेवा कर सकें। इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। हमने बनवाया था DPR
आजमगढ़ में 15 किलोमीटर लंबाई वाले चालान दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की टीम की ओर से श्रेय लेने के सवाल पर भाजपा के पूर्व सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने प्रतिक्रिया दी है। निरहुआ ने कहा- साल 2022 से 2024 तक जब वे आजमगढ़ के सांसद थे, उसी दौरान इस सड़क की मांग केंद्र सरकार से की गई थी और डीपीआर भी उसी समय बनवाया गया था। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लंबे समय से प्रस्तावित थी और इसकी नींव उनके कार्यकाल में रखी गई। 2027 में भी आजमगढ़ में खिलेगा कमल
भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने आजमगढ़ को विश्वविद्यालय और संगीत महाविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी विकास के भरोसे 2027 के विधानसभा चुनाव में भी आजमगढ़ में कमल खिलेगा। निरहुआ ने कहा कि सड़क निर्माण का श्रेय लेने का काम सपा सांसद धर्मेंद्र यादव स्वयं नहीं करेंगे, क्योंकि वे पढ़े-लिखे और समझदार व्यक्ति हैं। यह उनके समर्थक हैं जो इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समर्थकों को चाहिए कि वे रेल मंत्री के साथ भी फोटो खिंचवा लें, क्योंकि आने वाले समय में रेल मंत्री भी आजमगढ़ को बड़ी सौगात देने वाले हैं। निरहुआ ने यह भी कहा कि वे जल्द ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आजमगढ़ लाने वाले हैं, जो खुद बता देंगे कि इस सड़क परियोजना को किसने पास कराया है। निष्पक्ष चुनाव के लिए SIR जरूरी
भाजपा के पूर्व सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है। निरहुआ ने आरोप लगाया कि कई जगह एक ही परिवार में जहां चार लोग रहते थे, वहां छह नाम मतदाता सूची में दर्ज थे। इसी तरह की गड़बड़ियों को दूर करने के लिए SIR प्रक्रिया लागू की गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है, जबकि इसका मकसद चुनावी व्यवस्था को मजबूत करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। तीन दिन पहले नितिन गडकरी ने दी थी बड़ी सौगात
केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तीन दिन पहले आजमगढ़ जिले को 15 किलोमीटर लंबाई वाली फोरलेन सड़क की सौगात दी थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी थी। इस परियोजना के पूरा होने से जिले को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह रिंग रोड लगभग दो दर्जन गांवों से होकर गुजरेगी और मुबारकपुर के पास जुड़ेगी। आजमगढ़ शहर में 15 किलोमीटर लंबाई वाले चार लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृति दी गई है। परियोजना में एक फ्लाईओवर, दो इंटरचेंज, सर्विस रोड और दोनों ओर स्लिप रोड का निर्माण शामिल है। यह बाईपास एक सतत रिंग रोड के रूप में आजमगढ़ के क्षेत्रीय सड़क नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। इसी परियोजना को लेकर भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इसका श्रेय अपने कार्यकाल से जोड़ा है, जबकि सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के समर्थक इसे उनके प्रयासों का परिणाम बता रहे हैं। इस सियासी दावे-प्रतिदावे पर निरहुआ ने खुलकर अपनी बात रखी है।


https://ift.tt/AXsZDgc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *