झांसी से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी में 22 नवंबर कोआग से झुलसी बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान झांसी में दम तोड़ दिया। बेटा ने बताया कि मेरी मां चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। लाइटर जलाते ही लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। इससे मां बुरी तरह झुलस गई। 16 दिन से मां का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। आज उनकी मौत हो गई। घर पर अकेली थी बुजुर्ग महिला मृतका का नाम चंद्रप्रभा नायक (64) पत्नी राम प्रकाश नायक था। वह निवाड़ी के बिनवारा गांव की रहने वाली थी। मृतका के बेटे अनुज ने बताया कि मां चंद्रप्रभा घर पर अकेली रहती थी। 22 नवंबर को मां चाय बनाने के लिए किचन में पहुंची। जहां पहले से ही गैस सिलेंडर लीकेज हो रहा था। मां ने ध्यान नहीं दिया और लाइटर जला दिया। इससे गैस सिलेंडर में आग लग गई और मां भी आग की चपेट में आ गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक मां बुरी तरह झुलस चुकी थी। उनको तुरंत निवाड़ी जिला अस्पताल ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को मां की मौत हो गई। पति की पहले हो चुकी है मौत चंद्रप्रभा नायक की मौत के बाद घर में मातम छाया है। चंद्रप्रभा का एक बेटा और चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है, जबकि चंद्र प्रकाश के पति राम प्रकाश नायक की 2007 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
https://ift.tt/UIj1Q7E
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply