अलीगढ़ थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अशरफपुर जलाल, वार्ड नंबर–35 महफूज नगर में ठंड से बचाव के लिए तसले में लकड़ी रखकर लगाई आग की चपेट में आने से 6 माह के मासूम की मौत हो गई। इसके अलावा तीन वर्षीय मनु और पांच वर्षीय तनु गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद मनु को एम्स रेफर किया गया है। मृतक शिशु दिवांश और घायल बच्चों के पिता प्रताप सिंह उर्फ छोटू तथा माता आरती हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में हादसा घरेलू आग से झुलसने का माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…..
https://ift.tt/t4DlWXT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply