उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ गलन लगातार बढ़ती जा रही है। नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे वाहनों की तेज रफ्तार हादसों का कारण बन रही है। कोहरे के चलते लोगों में सड़क हादसों का डर बना हुआ है। इसी डर के कारण बस से यात्रा करने वाले यात्री अब रात की बजाय दिन में सफर करना ज्यादा सुरक्षित समझ रहे हैं। यात्रियों की कमी का सीधा असर रोडवेज बसों के संचालन पर पड़ा है। रात के समय बसों में सवारियों की संख्या लगातार घट रही है। परिस्थिति यह है कि 20 से कम यात्री होने पर कई बसों को रद्द करना पड़ रहा है। बस अड्डों पर रात के समय टिकट घर खाली पड़े नजर आ रहे हैं। जहां पहले रात में आगरा से दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के लिए 400 से 500 यात्री सफर करते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर केवल 40 से 50 यात्रियों तक सिमट गई है। कोहरे और ठंड के कारण परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ रहा है और यात्रियों की दिन की यात्रा की ओर बढ़ती पसंद साफ नजर आ रही है। चालक बोला- कोहरे में बस चलाना मुश्किल
आईएसबीटी बस अड्डे पर तैनात चालक सुनील ने बताया कि वह आगरा से लखनऊ रूट पर बस चलाते हैं। रात के समय कोहरा काफी घना हो जाता है, जिससे बस चलाने में भारी दिक्कत होती है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है और हादसे का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही रात में यात्रियों की संख्या भी लगातार घट रही है। कई बार बस में 20 से कम सवारियां ही मिलती हैं, ऐसी स्थिति में बस को रद्द करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि लोग बसों से यात्रा करने से बच रहे है। यहीं कारण है कि रात में यात्री नहीं मिल रहे है। जो बस अपने रूट के लिए निकल रही है। वे बसें कोहरे को ध्यान में रखते हुए चल रही है। ज्यादा कोहरा होने पर बसों को ढावा पर रोकने के निर्देश है। यात्री विकास मिश्रा ने बताया-उन्हें बदायूं जाना था,लेकिन कोहरा की वजह से वे रात की जगह दिन में जा रहे है। रात में कोहरे की वजह से एक्सीडेंट हो रहे है। और बस भी समय से नहीं पहुंचा रहे है। इससे लोग दिन में ज्यादा सफर कर रहे है। दिन में खतरे का डर नहीं है, और सर्दी से भी बच रहे है।
https://ift.tt/EIWXO4b
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply