आगरा नगर निगम मेयर और अधिकारी-कर्मचारियों के बीच रार थमती नहीं दिख रही। नगर निगम में तालाबंदी के बाद कर्मचारियों ने आज वर्कशॉप में तालाबंदी का ऐलान किया है। इस बीच मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं। नगर निगम की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलने दें और काम पर लौट आएं। मेयर ने कहा-मुझे जानकारी हुई है कि सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस अपनी जांच करके कार्य कर रही है। निगम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार का मैं समर्थन नहीं करती हूं। मुझे यह भी जानकारी हुई है कि कई भ्रष्टाचारी अपने किए हुए पापों को छिपाने के लिए षड़यंत्र रचकर नगर निगम की व्यवस्था को ठप करने में लगे हुए हैं। लेकिन मैंने भी ठान लिया है कि अपने कार्यकाल में किसी को भी जनता के पैसे का गलत उपयोग नहीं करने दूंगी। बस इसके लिए मुझे आगरा की जनता जनार्दन और निगमकर्मियों के साथ की जरूरत है। इसलिए आक्रोश में हैं कर्मचारी
बता दें कि रविवार एक कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ मेयर के भतीजे हर्ष दिवाकर पर मारपीट का आरोप है। उनके साथ अभद्रता की। इसको लेकर नगर निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। वे हर्ष दिवाकर पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने नगर निगम में तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया था। बुधवार को उन्होंने वर्कशॉप पर तालाबंदी का एलान किया है। इस पर मेयर ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं। हालांकि कर्मचारियों के आक्रोश और तालाबंदी के बीच मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा है-अगर हर्ष गलत होगा तो मैं खुद उसे पुलिस के पास ले जाऊंगी। घटना के सबंध में अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। सभी आरोप निराधार हैं। भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ये था मामला
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि रविवार सुबह स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष ने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम का कहना है-रविवार को एकलव्य स्टेडियम में कार्यक्रम था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट और धक्का-मुक्की की। धमकाया कि नगर आयुक्त का साथ छोड़ दो अन्यथा उन्हें पिटवा देगा। कहा कि नगर आयुक्त की बात मानते रहोगे तो पिटाई के अलावा जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सहायक नगर आयुक्त का आरोप है कि पूर्व में व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दे चुका है। वह अपने व्यक्तिगत कार्य कराना चाहता है।
https://ift.tt/YMbPjNA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply