DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में 8 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूल बंद:गलन-कोहरे के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

आगरा में सर्दी और गलन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे व गलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों में 8 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि सर्दी को देखते हुए छह से आठ जनवरी तक 12वीं तक समस्त स्कूलों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। आदेश समस्त बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीजन की सबसे ठंडी रही रात
सर्द होते मौसम के बीच रविवार को सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रहा।
सोमवार सुबह भी घना कोहरा रहा। गलन और शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट रही।


https://ift.tt/97o0MEI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *