DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में 35 केंद्रों पर चल रही CTET परीक्षा:9:30 बजे से चल रही पहली पाली की हुई खत्म, अभ्यर्थियों ने एवरेज बताया पेपर

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) को लेकर आगरा जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिले में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को परीक्षा के पहले दिन पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे शुरू हो चुकी है। पहली पाली के अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर एवरेज रहा है। नोडल कोऑर्डिनेटर आरके दुबे के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले। अधिकतर अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को मध्यम स्तर का बताया। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य प्रतिबंधित सामान पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात है। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में कराई जा रही है।


https://ift.tt/qoeE2KO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *