DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में होंठ पर लिपस्टिक, हाथ पर लिखा सनी:यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी, 4 टीमें खंगाल रही CCTV

आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को करीब 25 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर शव फेंक दिया गया। गला दबाने के बाद शव को कंबल में लपेटा गया था। कंबल पर को काला टेप लगाकर पैक कर दिया। एक्सप्रेस वे के किनारे पर बनी नाली में डालकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने इस ब्लाइंड केस को खोलने के लिए 4 टीमें लगाई हैं। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी। पहले बताते हैं क्या था मामला
शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे बकरी चराने पहुंचे ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 148 के पास ग्राम सौरई के समीप नाली में कंबल पड़ा देखा। पास जाने पर दुर्गंध आने लगी तो शक हुआ। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रहे गार्डों और पुलिस को सूचना दी। आधा घंटे बाद डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार, एसओजी टीम, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास तलाश भी की गई लेकिन मृतका की पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं मिला।
गाड़ी से शव लाकर फेंकने की आशंका
डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मृतका मेहंदी रंग का सलवार सूट पहने थी। पैरों में बिछुए भी थे। हथेली के पास, हाथ और कंधे पर आर-एस लिखा था। मृतका के गले पर दबाने के निशान थे। गाल पर नीचे चोट का निशान भी था। आशंका है कि हत्या कहीं और की गई, फिर शव को किसी गाड़ी से लाकर एक्सप्रेस-वे पर फेंका गया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। चार टीमें को लगाया गया है। 100 से ज्यादा सीसीटीवी चैक किए गए हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं। चेहरे पर मेकअप
महिला के शरीर पर अच्छे कपड़े थे। आंखों में काजल होठों पर लिपिस्टिक और हाथ में अंगूठी पहने थी। पुलिस का मानना है कि महिला को धोखे से बुलाया गया। उसे इस बात का बिल्कुल भी आभास नहीं रहा होगा कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। अचानक उसका गला दबा दिया गया। बचने के प्रयास में गाल पर चोट लगी होगी। हाथ पर लिखा है सनी
पुलिस सनी नाम के व्यक्ति की तलाश में लगी है क्योंकि महिला के हाथ पर एक जगह पर सनी लिखा था। जिस जगह पर शव मिला, वो जगह खंदौली टोल प्लाजा से एक किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली रोड पर है। इससे दो किलोमीटर आगे मथुरा की सीमा शुरू हो जाती है। पुलिस दो बिंदुओं पर जांच कर रही है। एक तो हत्या के बाद शव फेंकने वाला आगरा की तरफ से आया होगा। उसने टोल पार किया और शव फेंकने के बाद भाग गया। वहीं दिल्ली की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों के लिए खंदौली टोल से 200 मीटर पहले एक कट बना है। हत्या करने वाला दिल्ली की तरफ से आया होगा तो वह टोल प्लाजा के पार नहीं गया होगा। गाड़ी को कट से टर्न करने के बाद शव को फेंककर भाग गया। पुलिस अब यमुना एक्सप्रेस-वे के सभी टोल पर लगे कैमरों के फुटेज देख रही है। ये सवाल तलाश रही पुलिस
– महिला के हाथ और कंधे पर आर-एस लिखा है। एक जगह सनी लिखा हुआ था। यह सनी कौन है?
– आरोपी गाड़ी से आया है तो टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ होगा। महिला को आगरा से लाया गया या फिर दिल्ली से?
– हत्या के पीछे क्या कारण रहा?
– प्रेम संबंध या फिर कुछ और?
– आगरा ही क्यों लाकर फेंका गया?
– हत्यारोपी आगरा का तो नहीं है?
– युवती लापता हुई या फिर उसे बहाने से लाया गया?


https://ift.tt/cQfHCLg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *