आगरा में रविवार सुबह शनिवार की अपेक्षा कोहरा हल्का रहा। मगर, गलन बरकरार है। बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा है, जिसकी वजह से हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गए। ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। पिछले 10 सालों में 20 दिसंबर के तापमान का रिकॉर्ड देखें तो इस साल की 20 दिसंबर का दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। वहीं, रात का तापमान दूसरी बार सबसे अधिक रहा। वर्ष 2016 से 2025 के बीच 20 दिसंबर 2025 को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तारीख को दूसरी बार सबसे अधिक ठंडा दिन वर्ष 2019 में रहा था। 20 दिसंबर 2019 को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस समयावधि में सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2016 को रहा। 20 दिसंबर 2016 को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस था, जोकि पिछले 10 सालों में इस तारीख को सबसे अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की स्थिति देखें तो इस समयावधि में इस 20 दिसंबर को दूसरी बार सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। वर्ष 2016 से 2025 के बीच 20 दिसंबर को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2022 को रहा था। 20 दिसंबर 2022 को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि 20 दिसंबर 2025 को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 10 सालों में 20 दिसंबर को क्या रही तापमान की स्थिति पिछले 10 दिनों में किस रही सबसे अधिक ठंड इस दिसंबर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 10 से 20 दिसंबर के बीच सबसे ठंडा दिन शनिवार को रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इसी समयावधि में सबसे गर्म दिन 11 दिसंबर को रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इस बीच सबसे ठंडी रात 18 दिसंबर की रही। इस दिन न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति कोहरे का ट्रैफिक पर असर कोहरे की वजह से यातायात पर काफी असर पड़ा है। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर जहां वाहन काफी धीमी गति से चल रही हैं वहीं, ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। रविवार को राजधानी अपने निर्धारित समय से लगभग 1.15 घंटे देर से चल रही है। ताज एक्सप्रेस भी अपने तय समय से लगभग आधा घंटे लेट है। पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। रविवार को दिन में हल्की धूप निकल सकती है और शाम को कोहरा हो सकता है। सोमवार सुबह भी कोहरे को लेकर अलर्ट है।
https://ift.tt/fJMAyF8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply