आगरा में एक युवक ने शादी के 21 दिन बाद सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसमें कहा- भाई-भाभी मुझे बहुत टॉर्चर करते हैं। मैं अपने घरवालों की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें मेरी पत्नी की कोई गलती नहीं है। मेरे बड़े भाई ने मेरे पिता के सारे पैसे ले लिए। मुझे कुछ भी नहीं दिया। घटना को लेकर मृतक के ससुर ने उसके भाई और भाभी के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई। घटना 22 नवंबर की शाहगंज के खेरिया मोड़ की है। पुलिस ने युवक का शव उसी रात यमुना नदी से बरामद कर लिया था। अब पूरी घटना विस्तार से पढ़िए… शाहगंज खेरिया मोड़ के रहने वाले लक्ष्मण (30) की शादी आवास विकास निवासी रजनी (28) के साथ 2 नवंबर को हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। घर पर दो भाई और मां-बाप रहते हैं। लक्ष्मण मझला बेटा था। लक्ष्मण ने सुसाइड से पहले बताया था कि बड़े भाई राकेश और भाभी उमा शादी के बाद से लड़ते रहते थे। जबकि पिता का सारा पैसा उन्हीं लोगों के पास है। पिता जी ने घर के लिए कुछ नहीं किया। 22 नवंबर को लक्ष्मण का अपने भाई राकेश फिर से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह घर से चला गया। पहले उसने वीडियो बनाया। फिर इसे फेसबुक पर अपलोड किया। रात 11 बजे पत्नी ने फेसबुक पर वीडियो देखा। तुरंत घर वालों को जानकारी दी। परिजनों से मिली जानकारी पर पुलिस ने शव रात को ही ताजगंज क्षेत्र में यमुना से बरामद किया था। युवक ने सुसाइड से पहले क्या कहा, वो पढ़िए
लक्ष्मण ने कहा- मेरे सुसाइड के लिए पत्नी जिम्मेदार नहीं है। मैं अपने घरवालों के कारण सुसाइड कर रहा हूं। मेरे पिताजी रिटायर हैं। उन्होंने घर के लिए कभी कुछ नहीं किया। जब से नौकरी कर रहे थे, सारा पैसा अकाउंट में था। मेरे बडे़ भाई राकेश ने उनके अकाउंट से धीरे-धीरे रुपए निकालकर बिजनेस खोल लिया। उनका पूरा अकाउंट खाली कर दिया। कभी 50 हजार, कभी 70 हजार रुपए यूपीआई से निकालता रहा। भाई और उसकी वाइफ हमसे लड़ते रहते हैं। उससे हिसाब मांगो तो हिसाब नहीं देता। मैं दुखी होकर सुसाइड कर रहा हूं। संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहता था
मृतक के ससुर ने बताया- दामाद का बड़ा भाई राकेश और उसकी पत्नी उमा नहीं चाहते थे कि यह शादी हो। वो पूरी प्रॉपर्टी को अकेले हड़पना चाहते थे। शादी के बाद से ही दोनों बेटी और दामाद को बुरा भला कहते थे। संजय प्लेस स्थित प्रिटिंग और फ्लेक्स की दुकान पर दोनों साथ बैठते थे। 19 नवंबर को लक्ष्मण दुकान गया था, तो उसे वहां से भगा दिया गया। उससे कहा कि इतनी परेशानी है, तो कहीं जाकर मर क्यों नहीं जाता। आज हमने इस मामले में दामाद के बड़े भाई और भाभी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया- साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के ससुर ने दो लोगों पर FIR कराई है। उन पर प्रताड़ना का आरोप है। सुसाइड से पहले मृतक ने वीडियो भी बनाया था। उसके आधार पर जांच की जा रही है।
———————- ये खबर भी पढ़ें… यूपी की गिटार वाली दुल्हन को बिना घूंघट देखिए:म्यूजिक की प्रोफेसर, मुंह दिखाई में गाना गाया; पहला VIDEO इंटरव्यू गाजियाबाद की गिटार वाली दुल्हन इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक पर वायरल हो रही है। पेशे से असिस्टेंट प्रोफेसर तान्या सिंह के उस वीडियो को खूब वाहवाही मिल रही है। ये वीडियो उनकी शादी के बाद मुंह दिखाई की रस्म का है। पढ़िए पूरी खबर
https://ift.tt/ilVP3ny
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply