DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में शादी का झांसा देकर महिला से रेप:आरोपी पहले से शादीशुदा निकला, धोखे से परेशान युवती ने की आत्महत्या

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। शादी से इनकार और लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक पहले से शादीशुदा था और सच्चाई सामने आने के बाद वह युवती को धमकाने लगा। पीड़ित पक्ष द्वारा थाना छत्ता में दी गई तहरीर के अनुसार, आलमबाग, लखनऊ निवासी अमन जोशी ने मोबाइल फोन के जरिए युवती से संपर्क किया। धीरे-धीरे उसने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का आश्वासन देकर कई बार युवती से उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। परिजनों का कहना है कि कुछ समय बाद युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा और बाद में साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने खुद को पुलिस के उच्च अधिकारियों से जुड़ा बताते हुए युवती को धमकाया और कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। परिजनों के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच आरोपी ने फोन पर युवती को धमकी दी और शादी से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। इस बातचीत से युवती मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई और उसी दिन उसने आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार का कहना है कि युवती का मोबाइल फोन पुलिस के पास है, जिसमें आरोपी के साथ हुई बातचीत, कॉल रिकॉर्ड और अन्य अहम साक्ष्य मौजूद हैं। मामले में युवती के भाई ने थाना छत्ता में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उपलब्ध साक्ष्यों और मोबाइल डेटा की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/q7RtXe3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *