DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में युवक के सिर में घोंपा सूजा:सिर में सूजा फंसा रह गया, इलाज कराने खुद अस्पताल पहुंचा घायल

आगरा के बल्केश्वर निवासी युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चलती स्कूटी पर सिर में सूजा घोंप दिया। सूजा युवक के सिर में फंसा रह गया। हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को हॉस्पीटल ले जाने के बजाए सूचना देने वाले को धमकाने लगी। बाद में घायल को एक्टिवा से एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वो पैदल चलकर इलाज कराने पहुंचा। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में आनकानी की।
न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि 21 नवंबर की रात को वो बोदला से वापस लौट रहा था। अबुल उल्लाह फ्लाईओवर पर पीछे से बाइक पर दो लोग आए। उनके चेहरे ढके हुए थे। पीछे बैठे युवक ने उसके सिर में सूजे से वार किया। सूजा सिर में घुस गया और फंस गया। वो दर्द से चीख उठा। उसने तुरंत अपनी स्कूटी रोकी। दर्द के चलते सड़क पर लेट गया। उसके पीछे आ रहे कर्मयोगी निवासी संतोष गर्ग रूक गए। उन्होंने अपने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। 10 मिनट में दो पुलिस कर्मी आ गए। बोले-फोन कर रहे हो, हॉस्पीटल ले जाते
पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उनका घायल अवस्था में वीडियो बनाया। मगर, हॉस्पीटल नहीं ले गए। उन्होंने फोन करने वाले संतोष गर्ग को उलटा डांटा। उनसे कहाकि पुलिस को फोन कर रहे हो, अब तक तो हॉस्पीटल ले जाना चाहिए था। पुलिस ने एंबुलेंस भी नहीं बुलाई। इसके बाद घायल सचिन संतोष गर्ग की एक्टिव से ही एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वहां पर वो सिर में सूजे के साथ ही पैदल चलकर डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने निकाला सूजा
पीड़ित ने बताया कि बाद में वहां पर पुलिस पहुंच गई। डॉक्टर ने पुलिस के सामने ही उसके सिर से सूजा निकाला। सूजे को पुलिस प्लास्टिक के जार में रखकर अपने साथ ले गई। एफआईआर नहीं हुई दर्ज
पीड़ित ने बताया कि इलाज के बाद वो 22 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचा। पुलिस ने उससे तहरीर ले ली, लेकिन 23 नवंबर दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद दोपहर तीन बजे एफआईआर दर्ज की गई।

पहले भी हुआ था हमला
पीड़ित ने बताया कि करीब 3 माह पहले भी खंदारी फ्लाईओवर पर उन पर दो बाइक सवारों ने हमला किया था। हेलमेट पहने बाइक सवारों ने उन्हें रोकर सिर में बेसबाल के डंडों से प्रहार किया था। उस समय में उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी।


https://ift.tt/AQF5g2z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *