DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में बच्चे का रंग गोरा मां काली,देना पड़ा सबूत:भीख मांग रही महिला को देख सराफ ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

आगरा के कोतवाली के सराफ बाजार नमक की मंडी में एक महिला को भीख मांगना भारी पड़ गया। भीख मांग रही महिला के हाथ में गोरे रंग का बच्चा था। सराफ के पूछने पर महिला वहां से चल दी। इस पर व्यापारियों को शक हुआ, और उसे पुलिस थाने ले गए। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। मां काली बच्चा गोरा व्यापारियों ने काटा बवाल घटना शाम 6 बजे की है। ईदगाह कुतलूपुर निवासी सराफ शुभम सोनी ने बताया कि बाजार में एक महिला लोगों से खाने का सामान मांग रही थी। उसके हाथ में बच्चा था। दोनों के रंग में बहुत अंतर था। बच्चा चोरी का शक हुआ। महिला से बच्चे का नाम पूछा तो उसने नाम बताया लेकिन घबरा गई। वह बिना कुछ सामान लिए तुरंत जाने लगी तो शक बढ़ गया। इसे देखकर सभी सराफ इकट्ठा हो गए। और उसे पुलिस थाने ले कर चले गए। जहां इसे लेकर कई घंटे तक बवाल चला। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला एसएन मेडिकल कॉलेज के पास खाली स्थान में झोपड़ी डालकर रहती है। पति मजदूरी करता है। चार बच्चे हैं। जिस बच्चे के बारे में लोग शक जता रहे थे, उसके जन्म से संबंधित कागजात महिला ने दिखा दिए। पूरी जानकारी होने पर महिला को छोड़ दिया गया।


https://ift.tt/fpSzywM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *