आगरा के थाना नाई की मंडी थाना क्षेत्र में बंद फुटवियर दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। वे यहां से गल्ले में रखे 11 लाख रुपये चुरा ले गए। दो दिन बाद दुकान खोली तो चोरी का पता चला। दुकान के साथ ही गोदाम भी है। कारोबारी ने थाना नाई की मंडी में FIR दर्ज कराई है।
कमला नगर निवासी वसुदेव मूलचंदानी की धाकरान में चिराग फुटवियर के नाम से दुकान है। इसी से लगा हुआ गोदाम भी है। उन्होंने पुलिस को बताया-31 जनवरी को वह दुकान बंद करके गए थे। 1 फरवरी को उन्होंने दुकान बंद रखी। 2 फरवरी को जब दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ था। उन्हें कुछ समझ नहीं आया। दुकान के अंदर रखा सामान सब अस्त-व्यस्त था। गल्ला चेक किया तो उसमें रखे 11 लाख रुपये गायब थे। उन्होंने पुलिस को बताया-अन्य सामान गायब नहीं था लेकिन गल्ले में रखी पूरी रकम चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते से दुकान में दाखिल हुए होंगे। क्योंकि छत का दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था।
इस संबंध में उन्होंने बुधवार को थाना नाई की मंडी में FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
https://ift.tt/LrzK9XD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply