DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में पूर्व-चेयरमैन के बेटे ने चाचा को पीटा, VIDEO:30 सेकेंड में बरसाए 15 थप्पड़, पुराने मुकदमे की वापसी को लेकर हुआ हंगामा

आगरा में पूर्व चेयरमैन अनिल गर्ग उर्फ अन्नी के बेटे उन्नत गर्ग ने अपने चाचा गोपाल गर्ग के साथ बीच चौराहे पर मारपीट की। उन्नत गर्ग ने कागारौल चौराहे पर 30 सेकेंड में करीब 15 थप्पड़ मारे। आरोपी के साथ मौके पर पूर्व चेयरमैन के ड्राइवर ने भी पीड़ित पर थप्पड़ बरसाए। इस पूरी मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने खेरागढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पिछले मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। देखिए मारपीट से जुड़ी तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… सोमवार दोपहर पूर्व चेयरमैन के भाई गोपाल गर्ग कागारौल चौराहे पर स्थित बाजार में गए थे। इसी बीच पूर्व चेयरमैन के छोटे बेटे ने चाचा के साथ मारपीट शुरू कर दी। भरे बाजार में ड्राइवर के साथ मिलकर ताबड़तोड़ थप्पड़ और घूसे बरसाए। इसके बाद पीड़ित को बाजार में ही छोड़कर चले गए। पीड़ित ने बताया कि भतीजा पहले कई बार पूराने मुकदमे को वापस लेने की बात कह चुका है। मुकदमा वापस न लेने पर सोमवार को आरोपियों ने पीछा कर उन्हें रास्ते में रोका। फिर पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। जब इनकार किया, तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। बाजार में पूर्व चेयरमैन के बेटे ने सबके बीच पीड़ित के ऊपर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पूर्व चेयरमैन का ड्राइवर ब्रजेश कुमार उर्फ विज्जो भी उन्नत गर्ग के साथ था। इसके साथ ही, पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मुकदमे को वापस लेने के लिए हुई मारपीट पीड़ित गोपाल गर्ग ने बताया कि 17 अगस्त 2017 को उनके खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 88 हजार रुपये निकाल लिए गए। उनका कहना है कि उन्होंने न तो कोई चेक दिया था और न ही उस पर किए गए हस्ताक्षर उनके हैं। मामले की शिकायत पर बैंक ने हस्ताक्षर संदिग्ध मानते हुए बाद में रकम वापस कर दी, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने सिविल कोर्ट आगरा में मामला दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधक और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पीड़ित ने IPC की धारा 420, 467, 468, 471 और 406 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस के जांच के बाद पता चला कि जो अज्ञात खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था उसकी पहचान पीड़ित के भाई जो पूर्व चेयरमैन अनिल गर्ग के रूप मे हई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


https://ift.tt/lVZdsrF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *