आगरा में मेयर के भतीजे की सहायक नगर आयुक्त से अभद्रता पर निगम के कर्मचारियों को गुस्सा भड़क गया। मंगलवार को कर्मचारी धरने पर बैठे गए। नगर निगम दफ्तर में तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों ने कहा- जब तक मेयर के भतीजे हर्ष पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे कर्मचारी नेता विनोद इलाहाबादी के नेतृत्व में सभी कर्मचारी पहुंच गए। सभी ने नगर निगम के मुख्य गेट से लेकर विभिन्न कार्यालयों पर ताला लगाना शुरू कर दिया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से लेकर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के कमरों पर ताला लगा दिया। इसके चलते मंगलवार को नगर निगम में कामकाज ठप रहा। बुधवार को वर्कशॉपर पर तालाबंदी का ऐलान किया है। आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। धरना और प्रदर्शन की 2 तस्वीरें देखिए… ये था मामला
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि रविवार सुबह स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष ने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम का कहना है-रविवार को एकलव्य स्टेडियम में कार्यक्रम था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट और धक्का-मुक्की की। धमकाया कि नगर आयुक्त का साथ छोड़ दो अन्यथा उन्हें पिटवा देगा। कहा कि नगर आयुक्त की बात मानते रहोगे तो पिटाई के अलावा जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सहायक नगर आयुक्त का आरोप है कि पूर्व में व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दे चुका है। वह अपने व्यक्तिगत कार्य कराना चाहता है।
https://ift.tt/E6Daf2l
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply