DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में दस किलो चांदी लेकर कारीगर पिता-पुत्र फरार:व्यापारी ने माल की पूछा तो मिली जान से मारने की धमकी,FIR हुई दर्ज

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मेवा कटरा का बाजार स्थित एक फर्म से कारीगर दस किलो चांदी लेकर फरार हो गया। व्यापारी ने चांदी के बारे में पूछा तो धमकी देने लगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदता दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में व्यापरी ने कहा-मुस्ताक विगत 3 वर्षों से उसके यहाँ से चाँदी का कच्चा माल ले जाता था और तैयार करके माल वापस कर देता था। 4-5 मई 2025 को मुस्ताक ने 10 किलो चाँदी चेन टाका लेकर गया और कहा कि 10 मई 2025 को तैयार माल वापस कर देगा। लेकिन जब प्रार्थी ने 10 मई 2025 को मुस्ताक से संपर्क किया तो उसका फोन बंद आया और उसके घर पर ताला लगा मिला। प्रार्थी ने जब मुस्ताक के परिवारीजनों से संपर्क किया तो उन्होंने मुस्ताक के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया और धमकी दी कि अगर वह उनके घर आया तो उसे जान से मार देंगे। प्रार्थी ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मुस्ताक और उसके पुत्र राहिल के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/xKuCz0M

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *