DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में दबिश की आड़ में महिला से छेड़छाड़-अभद्रता:2 दरोगा सहित सिपाही सहित 5 फंसे, कोर्ट के आदेश पर होगी मामले में सुनवाई

दबिश के दौरान महिला से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में 3 महीने बाद सुनवाई होगी। इसमें 2 दरोगा और एक सिपाही सित 5 लोग फंस गए हैं। आगरा के सदर थाना में तैनात 2 दरोगा और एक सिपाही समेत 5 लोगों पर कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर मामले की सुनवाई के आदेश दिए हैं।
आगरा के सदर थाने के पुलिसकर्मियों ने पति की पिस्टल चोरी के आरोप में मलपुरा में दी दबिश दी थी। मामले में छेड़छाड़ और अभद्रता के साक्ष्य के साथ शिकायत की गई, जिसके बाद परिवाद दर्ज हुआ है। ये था मामला
मलपुरा निवासी महिला की ननद पर सदर थाने में पति ने FIR दर्ज कराई थी। घर से पिस्टल और अन्य सामान चोरी का आरोप लगाया था। महिला ने बताया-7 सितंबर 2025 को दो कारों से सदर थाना में तैनात 2 दरोगा मोहित चौधरी और आकाश धामा, सिपाही अंकित और दो अन्य लोग घर में घुस आए थे। दरोगा मोहित चौधरी ने कमरे में घुसकर अश्लील हरकत की। डीवीआर ले जाने का प्रयास
अंकित ने अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। जब पीड़िता ने सीसीटीवी में रिकार्डिंग होने की बात कही तो आकाश धामा ने डीवीआर डीवीआर ले जाने का प्रयास किया। वह डीवीआर निकाल कर ले जाने लगा लेकिन तब तक भीड़ एकत्रित हो गई थी। जिसके बाद वह डीवीआर छोड़ गया। सोने की चेन खींचने का भी आरोप आरोप है कि इस दौरान मोहित ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। उन्होंने मामले की शिकायत यूपी 112 की। घटना के वीडियो भी भेजे लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने लखनऊ स्थित डीजीपी कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने एक्शन में आई और जांच शुरू की। एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने प्रारंभिक जांच की और आरोपी पुलिसकर्मियों को दोषी माना। वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भी भेज दी।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 3 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं
इसके बाद एसीपी ताज सुरक्षा पीके राय को विभागीय जांच दी गई। आरोप है कि 3 महीने पूरे हो गए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसके लिए डीजीपी को पत्र भी लिखा। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने मामले को परिवाद के रूप में दर्ज कर सुनवाई के आदेश दिए हैं। आरोपी अभी भी थाने में तैनात
महिला का आरोप है-आरोपी अभी भी थाना सदर में तैनात हैं। उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। एसीपी ताज सुरक्षा पीके राय ने बताया कि सदर थाना के 2 दरोगा और सिपाही के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। आदेश के अनुसार कार्रवाई होगी।


https://ift.tt/Ng16bvr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *