आगरा में अवैध रूप से डेवलप हो रही कॉलोनी पर शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) का बुलडोजर चला। लगभग 4000 वर्गमीटर में प्लॉटों की बाउंड्री और अवैध कॉलोनी में बनी सड़क को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से पहले ADA ने निर्माणकर्ताओं से स्वीकृत मानचित्र दिखाने के लिए कहा था, जोकि वे नहीं दिखा पाए। इस पर ADA ने अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। यहां डवलप हो रही थी अवैध कॉलोनी
जलेसर रोड, नरायच स्थित महावीर कॉलोनी के पास यतेंद्र कुमार और श्यामवीर सिंह लगभग 4000 वर्गमीटर में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। निर्माणकर्ताओं ने कॉलोनी की बाउंड्री के साथ ही प्लॉटों की बाउंड्री भी कर दी थी। अवैध कॉलोनी में सड़क भी बना ली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ADA के अधिकारियों ने निर्माणकर्ताओं से स्वीकृत मानचित्र मांगा लेकिन वे नहीं दिखा सके। इस पर ADA ने अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन ADA की टास्क फोर्स के सामने वे नहीं टिक सके। ADA ने एक-एक कर सभी प्लॉटों की बाउंड्री ध्वस्त कर दी। इसके साथ ही अवैध रूप से बनी सड़क भी उखाड़ दी। ADA ने ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के अंतर्गत की। इससे पहले ADA की टीम ताजगंज वार्ड में अवैध रूप से डवलप हो रही कॉलोनी पर बुलडोजर चला चुका है। इसके बाद भी निर्माणकर्ता अवैध रूप से निर्माण करने से बाज नहीं आ रहे।
https://ift.tt/6tsOEuo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply